फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Comment on the dignity of Guru Granth Sahib should have been opposed: Bhupinder Singh

गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा पर टिप्पणी का करना चाहिए था विरोध : भूपिंदर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Comment on the dignity of Guru Granth Sahib should have been opposed: Bhupinder Singh
नीलोंखेड़ी ब्लॉक सरपंच यूनियन के प्रधान सरदार भूपिंदर सिंह लाडी
करनाल। हलका नीलोखेड़ी से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी कपूर कौर सौंकड़ा के प्रतिनिधि और नीलोखेड़ी ब्लॉक सरपंच यूनियन के प्रधान सरदार भूपिंदर सिंह लाडी ने एचएसजीपीसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा और जनरल सचिव अंग्रेज सिंह राणियां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यक्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गुरता-गद्दी को चुनौती दी जाए और सिख संस्था के पदाधिकारी मौन बैठे रहें, तो ऐसे प्रधान और जनरल सचिव की सिख समाज को आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


दो दिन पहले सिरसा में नामधारी संप्रदाय के एक कार्यक्रम में एचएसजीपीसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा और जनरल सचिव अंग्रेज सिंह राणियां मौजूद थे। इस दौरान नामधारी धड़े के मुखी ठाकुर दलीप सिंह नामधारी के भाषण में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गुरता-गद्दी को चुनौती देने और व्यक्तिगत गुरु को मानने की बात कही। आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान ऐसी टिप्पणियों पर झींडा और राणियां ने मौके पर कोई विरोध नहीं किया और चुपचाप बैठे रहे। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सफाई दी जाने लगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed