फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Come to take me to Khatu at the turn of Ringas... Devotees danced to the bhajan

Karnal News: लेने आजा खाटू वाले रींगस के मोड़ पे... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Come to take me to Khatu at the turn of Ringas... Devotees danced to the bhajan
13... होली महोल्ला में नवज्योति क्लब की ओर से आयोजित संकीर्तन में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
होली मोहल्ला में नवज्योति क्लब की ओर से श्री संकीर्तन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शनिवार शाम को होली मोहल्ला में नवज्योति क्लब की ओर से श्री संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार हेमंत ललित ने, रात आज बाबा थानै आनो है... भजन गाया। कलाकार वर्षा रागिनी ने, दुनिया सारी छोड़ के लेने आजा खाटू वाले रींगस के मोड़ पे... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पेहवा के कलाकार जतिन जिंदल ने हारा हूं बाबा तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मुझे पूरा भरोसा और राधे राधे बोल श्याम आएंगे... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालु महेंद्र और नवीन शर्मा ने कोलकाता से मंगवाए कमल के फूल, रजनीगंदा, पुदीना, तुलसी, टाटा रोज, सफेद गुलाब, लाल गुलाब, कनेर, गेंदा और पीला गेंदा के फूलों से बाबा के स्वरूप का शृंगार किया। शाम के समय पंडित विनोद शास्त्री ने सेवक दीपक कश्यप, राजीव गोयल, दीपक बंसल, पंडित नवीन शर्मा, सोनू शर्मा,अजय कश्यप और राकेश कश्यप से पूजन और दीप प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। संकीर्तन के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed