फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Come to take it at the turn of Khatu wale Ringas...

Karnal News: लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Come to take it at the turn of Khatu wale Ringas...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्री श्याम बाबा एकादशी कीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार विभांशु बिंदल ने लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे भजन गाया।
कलाकार गतिक सिंगला ने मैने मोहन को बुलाया है वो आता होगा और राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोला दां भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कोलकत्ता से आए विशेष फूलों से बाबा का शृंगार किया। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचे गए थे जो देर रात तक बाबा के दर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन

पंडित दीपक पांडे ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। पुत्रदा एकादशी का व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि हर एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की जाती है। इस मौके पर अनिल कुमार गर्ग, रामकरण गोयल, महेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, आकाश गुप्ता व विकास गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed