{"_id":"6af62e71d74f38071a03f368","slug":"chhath-festival-begins-today-with-nahay-khaay-karnal-news-c-18-knl1018-1030800-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज आज से
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज आज से
- फोटो : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज आज से
पुरानी सब्जी मंडी और कर्ण गेट बाजार में श्रद्धालुओं ने खरीदी पूजन सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुरानी सब्जी मंडी और कर्ण गेट बाजार में श्रद्धालु सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, ताजे फल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
वहीं, जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ पर्व के पहले दिन 13 नवंबर को नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन व्रती स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करेंगे और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। इसमें मुख्य रूप से कद्दू-भात और चने की दाल बनाई जाती है। इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत होगी।
पर्व के प्रमुख अनुष्ठान
14 नवंबर को दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर को तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना के बीच माहौल भक्तिमय रहेगा।