{"_id":"67bf7c0b813e623117054725","slug":"combine-hits-bike-and-street-vendors-karnal-news-c-18-knl1008-590729-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कंबाइन ने बाइक और रेहड़ियों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कंबाइन ने बाइक और रेहड़ियों को मारी टक्कर
Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। सर्विस रोड स्थित अराईपुरा मोड़ के समीप तेज गति से आ रही एक कंबाइन चालक ने बाइक व रेहड़ियों को सीधी टक्कर मार दी। कंबाइन चालक नशे की हालत में बताया जा रहा था। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
राहगीर ने बताया कि वह सर्विस रोड पर खड़ी रेहड़ियों से सामान खरीद रहा था तो अचानक ही अराईपुरा रोड की तरफ से एक कंबाइन तेज गति से आई और आते ही उसने पहले बाइक और फिर दो रेहड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती रही कि बाइक कंबाइन के नीचे फंस गई व दोनों रेहड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
बाइक सवार व रेहड़ी संचालकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना होते ही करनाल से पानीपत जाने वाले सर्विस रोड पर वाहनों का जाम लग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ देर के लिए अराईपुरा रोड से आने वाले वाहनों को बंद गया किया गया। संवाद