फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Color added through cultural presentations

Karnal News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Color added through cultural presentations
- एसडी मॉडल स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रेलवे रोड स्थित एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘आनंदोत्सव’ का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य, कव्वाली, भांगड़ा व शिव स्तुति की शानदार प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान हरबंस लाल खेतरपाल ने द्वीप प्रज्जवलन व ध्वजारोहण से किया। प्रधानाचार्या अमीता सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधान हरबंस लाल खेतरपाल ने विद्यार्थियों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ना जितना हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है। उतना ही जरूरी खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना भी है। इससे जहां नेतृत्व की भावना पैदा होती है, वहीं संस्कृति की भी पहचान होती है। इस अवसर पर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान रविंद्र सिंह भाटिया, एमएल अनेजा, भारत भूषण विज, चंद्र गुप्ता, डॉ. नगेश गुप्ता, भुवनेश सहगल, अनिल चौधरी, शिव चंद्र, रजनी सोनी, संगीता जावा, मनोज मैहता, उमेश कुमार, प्रतीक कठपालिया, ध्रुव गुप्ता, दीपेन्द्र कुमार और मनीश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed