{"_id":"57f6a03a4f1c1b656d27021b","slug":"colony-illegal-colony-dharna-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी वैध कराने को चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी वैध कराने को चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे लोग
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे कॉलोनीवासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने को लेकर कॉलोनी वासियों का नगर निगम परिसर में धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। अवैध कॉलोनियों के लोगों ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन करने की बात कही। लोगों का कहना है कि जब वह सरकार को टैक्स दे रहे हैं, तो उनकी कॉलोनियों में सुविधाएं क्यों नही दी जा रही। कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए कॉलोनियों के लोगों की अलग-अलग मीटिंग की और एक शिष्टमंडल ने नगर निगम आयुक्त आदित्य दहिया, मेयर रेनूबाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग से बातचीत की।
विज्ञापन
निगम अधिकारी और मेयर कॉलोनी वासियों को प्रोविजनल नोटिफिकेशन का आश्वासन देते रहे, लेकिन शिष्टमंडल के सदस्य लिखित में मांगते रहे। निगम के अधिकारियों द्वारा लिखित में न दिए जाने के कारण बात सिरे न चढ़ पाई। शिष्टमंडल के सदस्यों ने अपनी मांगों को सीएम तक पहुंचाने की अपील भी की। धरने को संबोधित करते हुए राजेंद्र आर्य ने कहा कि शुक्रवार को शहर में मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री धरनास्थल पर आएं और स्वर्ण जयंती पर सभी कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि वीरवार से सभी अवैध कॉलोनी वासियों ने सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है, जिसके तहत कॉलोनिवासी आगे से किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं भरेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2010 से अब तक का जो टैक्स भरा है उसकी सरकार से ब्याज समेत वापसी की मांग करते हैं। धरने के चौथे दिन भी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और धरनास्थल पर ही व्रत रखकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्षद राकेश कुमार उर्फ भाग सिंह, महावीर मान, ईश्वर शेरा राजीवपुरम, बीएल टेकारिया, भूपेंद्र नोतना पृथ्वी विहार, हकीकत नगर से सुरेश कुमार, पार्षद मोहित कांबोज, रोहताश लाठर, पार्षद कमलेश लाठर, बाला देवी सहित सैंकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
धरनास्थल पर भंडारे का किया आयोजन
वीरवार को धरना स्थल पर पार्षद बाघ सिंह की देखरेख में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दो प्रकार का भोजन तैयार किया गया, जिसमें व्रत रखने वाली महिला व पुरुषों के लिए अलग और अन्य के लिए अलग भोजन की व्यवस्था की गई। निगम में धरने पर बैठे लोगों के अलावा काम के लिए आने-जाने वाले लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पार्षद बाघ सिंह ने बताया कि यह भंडारा हर रोज चलेगा और सभी लोगों के लिए यहां भोजन की व्यवस्था रहेगी। पार्षद राकेश कुमार बाघ सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को निगम कार्यालय बंद होने के कारण लोग धरने पर नही बैठेंगे। सोमवार से धरना फिर सुचारू रूप से चालू रहेगा।