फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CMR quota of rice mills increased

Karnal News: राइस मिलों का सीएमआर कोटा बढ़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
CMR quota of rice mills increased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में राइस मिलरों द्वारा धान खरीद से हाथ खींचने की सूचनाओं के बाद राइस मिलों का सीएमआर कोटा बढ़ा दिया गया है। जिससे अब राइस मिलर और धान खरीद सकेंगे। इसके साथ ही खाद्यपपूर्ति विभाग ने जिले के 31 और राइस मिलों का कोटा बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। पिछले कई दिनों से जिले की कई अनाज मंडियों में पीआर धान खरीद से राइस मिलर्स हाथ खींच रहे हैं। राइस मिलर्स का कहना है कि सीएमआर का जितना कोटा उन्हें दिया गया था, लेकिन धान वह खरीद चुके हैं। कोटे से अधिक धान नहीं खरीदेंगे। जबकि अनाज मंडियों में अभी धान की आवक अधिक है।

जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अनिल कालरा ने बताया कि राइस मिलों के सीएमआर कोटे की सूचना सरकार को भेजी गई थी। जिले में कुल 275 राइस मिलर्स हैं, जिन्हें सीएमआर का कार्य आवंटित किया गया है, जो धान इन्हें दिया जा रहा है, उसका 67 प्रतिशत सीएमआर उन्हें वापस करना है। कोटा कम होने की शिकायतों के बाद हरियाणा सरकार ने उनका कोटा बढ़ा दिया है। पहले अधिकतर राइस मिलों को चार चार लाख टन का कोटा दिया गया था, जिसे बढ़ाकर अब पांच पांच लाख टन कर दिया गया है। जिले की 31 राइस मिल, जो जिन्होंने बाद में सीएमआर दिया था, उनका कोटा बढ़ाने का भी प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि उनका कोटा भी बढ़ जाएगा। जिससे अब राइस मिलर्स जोरशोर से धान खरीदेंगे, जिससे किसानों की फसल का दाना दाना खरीदा जाएगा। डीएफएससी ने बताया कि निरीक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। नियमानुसार बोली लगाकर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed