फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CMO's wife adopted 10 TB patients

Karnal News: सीएमओ की पत्नी ने टीबी के 10 मरीज लिए गोद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
CMO's wife adopted 10 TB patients
करनाल। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएमओ डॉ. लोकवीर की पत्नी सुषमा वीर ने टीबी के 10 मरीजों को गोद लिया। जिला नागरिक अस्पताल में उन्होंने इन 10 मरीजों को पोषण किट दी गई। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलवान, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी हो, शाम के समय बुखार आता हो, खांसते समय बलगम में खून आता हो, छाती में दर्द होता हो या सांस फूलती हो, गर्दन या बगल में गांठ हो, भूख और वजन कम हो रहा हो, रात के समय पसीना आना जैसे लक्षण हो तो तुरंत अस्पताल में जाकर जांच कराएं। सुषमा वीर ने बताया कि टीबी की बीमारी का इलाज है। यदि मरीज अच्छा खानपान करता है और दवाइयों का समय पर पूरा कोर्स करता है तो छह महीने में ही टीबी ठीक हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed