फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM will lay the foundation stone of six projects today

Karnal News: सीएम छह परियोजनाओं का आज करेंगे शिलान्यास

Sat, 24 Feb 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 24 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
CM will lay the foundation stone of six projects today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान छह परियोजनाओं का शिलान्यास और एक का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को उपायुक्त अनीश यादव ने कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया गया और प्रबंधों का जायजा लिया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 फरवरी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार से पांच परियोजनाओं को शिलान्यास करेंगे। इनमें 169.58 करोड़ की लागत से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो का निर्माण, 14.88 करोड़ की लागत से घरौंडा में कंबोपुरा गांव के नजदीक एलवीयूपी (लाइट व्हीकल अंडरपास) और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अन्य संबंधित कार्यों का निर्माण, 33.41 करोड़ की लागत से कुटेल स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी में प्राइवेट वार्ड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

गोहाना हल्का के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में 419.13 करोड़ की लागत से फेज-3 का निर्माण, पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में 155.36 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राइवेट वार्ड और जींद जिला के सफीदों में 43.44 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय नर्सिंग कॉलेज को निर्माण शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री यहां विर्क अस्पताल के नजदीक करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने सांझा बाजार का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed