फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM will Honour Five senior citizens of Karnal

सूबे के पांच बुजुर्गों होंगे सम्मानित

Sun, 29 Sep 2013 12:14 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 29 Sep 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
एक अक्तूबर को मनाए जाने वाले वृद्ध जन दिवस का राज्यस्तरीय समारोह करनाल में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


करनाल के एनडीआरआई सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल, सांसद डा. अरविंद शर्मा, सीपीएस जयवीर वाल्मीकि  और भंडारण निगम की अध्यक्ष सुमिता सिंह भी उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के पांच बुजुर्गों को विभिन्न अवार्ड से नवाजा जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव पीके दास ने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन जिले

करनाल, पानीपत तथा कुरुक्षेत्र से करीब 900 बुजुर्गाें को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा इन्हीं जिलों से स्वतंत्रता सेनानियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


सीएम करेंगे सम्मानित
दास ने बताया कि कार्यक्रम में पांच वरिष्ठ नागरिकों को अवार्ड मुख्यमंत्री देंगे। इनमें चौधरी रणबीर सिंह सैंटीनेरियन अवार्ड झज्जर जिला के गांव लोहाकलां निवासी उदय सिंह को प्रदान किया जाएगा। जबकि मदर टरेसा अवार्ड रेवाड़ी जिला के गांव रोलियावास की वृद्धा मिश्रो देवी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार बल्लभ भाई ब्रेवरी अवार्ड सोनीपत इंडस्ट्रियल एरिया के सुमेर चंद को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त महात्मा ज्योतिबा फूले लाइफ टाइम अवार्ड सिरसा जिला के गांव नुहियांवाली के निवासी वृद्ध लालचंद गोदारा को दिया जाएगा। महात्मा गांधी बेस्ट पंचायत अवार्ड रेवाड़ी जिला के गांव देवलावास की निर्मल ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। यह सभी पुरस्कार एक-एक लाख रुपये के होंगे।


इन पंचायतों को मिलेगा सम्मान
इनके अलावा दो अन्य महात्मा गांधी पंचायत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार नारनौल जिला के खंड अटेली की ग्राम पंचायत खैड़ तथा भिवानी जिला के खंड बवानीखेड़ा की ग्राम पंचायत लोहारी जाटू को दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह स्थल आडिटोरियम परिसर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए एक विशेष हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed