{"_id":"67b78a6b6bc217405707d152","slug":"cm-should-focus-on-the-development-of-haryana-not-on-congress-selja-karnal-news-c-18-knl1008-585979-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर नहीं, सीएम हरियाणा के विकास पर दें ध्यान : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पर नहीं, सीएम हरियाणा के विकास पर दें ध्यान : सैलजा
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा कांग्रेस को बाप-बेटे की पार्टी करार देने संबंधी बयान पर किया पलटवार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को निकाय चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में करनाल पहुंचीं। उन्होंने प्रेसवार्ता में मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा व अन्य नपा चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कांग्रेस को बाप-बेटे की पार्टी करार देने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि वह सीएम हैं, उन्हें हरियाणा के विकास पर ध्यान देना चाहिए, कांग्रेस में क्या हो रहा है, ये वह छोड़ ही दें।
सांसद कुमारी सैलजा ने स्वीकार किया कि कांग्रेस का हरियाणा में संगठन पहले ही बन जाना चाहिए था। अब उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नए प्रभारी शीघ्र ही संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करेंगे। 10 सालों से बिना संगठन के कांग्रेस के लगातार चुनाव हारने के सवाल पर उन्होंने माना कि अच्छा होता कि पहले ही संगठन बन जाता, लेकिन अब नए प्रभारी ने जिम्मेदारी संभाली है, मजबूत संगठन भी बनेगा, विपक्ष का नेता भी तय होगा। उनके साथ कार्यक्रम में दिव्यांशु बुद्धिराजा आदि नेताओं के नहीं होने पर गुटबाजी दिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम घोषित नहीं था, वह तो एक कार्यकर्ता के घर चाय पीने आईं थीं।
उन्होंने दो दिन पहले कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के बाद निष्कासन के सवाल पर कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने पहचान दी, टिकट भी दिया, लेकिन वह सत्ता के लालच में पार्टी छोड़ गए, इसलिए पार्टी को तो उन पर कार्रवाई करनी ही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। मनोज वधवा करनाल से मेयर पद के प्रत्याशी हैं, अन्य कई वार्डों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, नीलोखेड़ी, असंध, इंद्री में भी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उनके लिए वोट की अपील करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी। कुमारी सैलजा के लिए असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह होगी सहित कई नेता शामिल रहे।