{"_id":"662b6f28a9a150968b01cd2b","slug":"cm-nayab-saini-reached-karnal-met-officials-and-workers-of-bharatiya-kamgar-sangh-targeted-opposition-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल पहुंचे सीएम नायब सैनी: भारतीय कामगार संघ के पदाधिकारी व श्रमिकों से की मुलाकात, विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल पहुंचे सीएम नायब सैनी: भारतीय कामगार संघ के पदाधिकारी व श्रमिकों से की मुलाकात, विपक्ष पर साधा निशाना
Fri, 26 Apr 2024 02:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:38 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जेजेपी पार्टी टूट चुकी है और कांग्रेस तो हमेशा झूठ बोलती रही है। कहा कि दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कोई शिकायत आएगी उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल पहुंचकर भारतीय कामगार संघ के पदाधिकारी व श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के बाद समाधान के प्रति विश्वास दिलाया। इस मौक पर मुख्यमंत्री ने कहा कामगार और श्रमिकों ने आज यह तय किया है कि वह सभी हरियाणा की 10 सीटों पर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उनके पास जो भी शिकायत आएगी उसकी जांच की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमारे वरिष्ठ नेता है। उन्होंने कहा मैं भी श्रमिक हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए वह गरीबों और श्रमिकों की परेशानियों को बहुत अच्छी तरीके से समझते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेजेपी टूट चुकी है और कांग्रेस तो हमेशा झूठ बोलती रही है।
विज्ञापन