फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM met the people

Karnal News: सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिले सीएम, बोले- हर व्यक्ति खुद को मनोहर समझे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
CM met the people
शिव कॉलोनी पार्ट-2 होगी शीघ्र नियमित, पावर हाउस निर्माण भी जल्द शुरू होगा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल की जनता पूरे प्रदेश में शासन कर रही है , इसलिए यहां के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह खुद को मनोहर लाल समझे। आने वाले समय में केंद्र व प्रदेश में फिर सरकार बनानी है, लेकिन विपक्षियों के बरगलाने में न आएं। उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों के नजदीक बुलाकर उनकी बात सुनी।
उन्होंने शिव कॉलोनी पार्ट-2 कॉलोनी को शीघ्र नियमित कराने और यहां बिजली घर का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का भी भरोसा दिया। एक गरीब महिला को 50 हजार रुपये चेक देकर आर्थिक मदद भी की। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल वार्ड-17 स्थित शिवकॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों ने स्वीकार किया कि आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, उज्ज्वला आदि का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में विधान सभा चुनाव से पहले शिव कॉलोनी की हर गली कीचड़ से भरी रहती थी। अब यहां का कायाकल्प हो चुका है। एक शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव कॉलोनी पार्ट 2 को नियमित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि 20 साल में उनका पहली बार बीपीएल कार्ड बना है। मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि शिव कॉलोनी में करीब 40 साल पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री ने पूरा करके यहां के लोगों के रहन-सहन में बड़ा बदलाव किया है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, वार्ड नम्बर 17 के पार्षद जोगिंद्र शर्मा, सफाई आयोग हरियाणा के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष जसपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed