फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cm meeting, officers, Appreciated at work, carelessly trampled on, karnal

काम करने पर सराहा, लापरवाही पर लताड़ा

Sat, 13 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 13 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
cm meeting, officers, Appreciated at work, carelessly trampled on, karnal
बैठक लेते हुए सीएम। - फोटो : अमर उजाला

करनाल शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विकास सदन में जिलेभर के अधिकारियों की क्लास ली। शुक्रवार को करीब दो घंटे तक चली बैठक में सीएम ने एक-एक अधिकारी से बात की और विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर खिंचाई की। हालांकि, अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को थपकी भी दी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर कार्य पूरा करें, लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में सीएम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, म्हारा गांव-जगमग गांव, खुले में शौचमुक्त, सीएम विंडो और सरकार की अन्य योजनाओं व जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करें और फाइल वर्क पर ज्यादा समय खराब न करें। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को लेकर सीएम ने कहा कि यदि किसी पॉलिसी में कोई बदलाव करना है तो उसका सुझाव उन्हें दें ताकि पॉलिसी में बदलाव ला सकें।
विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर तुरंत उसका समाधान करें। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, आईजी सुभाष यादव, नगर निगम की मेयर रेणूबाला गुप्ता, एसपी पंकज नैन, एडीसी प्रियंका सोनी, नगरनिगम के आयुक्त आदित्य दहिया, शुगर मिल की एमडी वर्षा खांगवाल सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 घोषणाएं हुई पूरी, 44 पर चल रहा कार्य
बैठक में उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत कुल 99 घोषणाएं हुई हैं, जिनमे से 44 पर कार्य चल रहा है तथा 19 घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि 36 पर काम शुरू किया जाना बाकी है। करनाल से कैथल मार्ग को चौड़ा करने के कार्य के बारे में सीएम के पूछने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि इस बारे में 14 जून को सरकार के पास प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। तरावड़ी के रेलवे ओवर ब्रिज के बारे में अधीक्षक अभियंता ने बताया कि रेलवे से एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। काछवा में सीवरेज सिस्टम बिछाने के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि इस बारे में सर्वे पूरा कर लिया गया है और अगले सप्ताह एस्टीमेट तैयार करके सरकार को भेज दिया जाएगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह का मतलब एक सप्ताह होना चाहिए।

नगर निगम चलाएगा सिटी बस
मुख्यमंत्री को करनाल नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली लोकल बस सर्विस के बारे में उपायुक्त ने बताया कि इसका केस परिवहन विभाग को भेजा हुआ है। इस पर सीएम ने कहा कि लोकल बस चलाने की जिम्मेदारी अब सिर्फ नगरनिगम की होगी और जो फायदा होगा वो  नगरनिगम का होगा। सीएम ने नगरनिगम के अधिकारियों को कहा कि इंद्री रोड पर स्थित आत्म मनोहर मुनि जी महाराज के आश्रम के बाहर गेट बनाने की कार्यवाही शीघ्र करें। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। यह सब निर्धारित मापदंड के अनुसार होना चाहिए।

नए बस स्टैंड के लिए टेंडर अलाट
उपायुक्त ने सीएम को बताया कि गांव मंगलपुर में मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर चौक बना दिया गया है। गांव कुंजपुरा में नए बस स्टैंड बनाने को लेकर उपायुक्त ने बताया कि जमीन तबादले की एनओसी के लिए शिक्षा विभाग के मुख्यालय प्रस्ताव भेज दिया गया है। करनाल के नए बस स्टैंड के बारे में उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए टेंडर अलॉट हो गए हैं और प्रथम चरण का कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा। असंध में न्यू सब-डिपो बनाने के बारे में डीसी ने सीएम को बताया कि इससे संबंधित ड्राइंग परिवहन विभाग के निदेशक को भेज दी गई है उनकी स्वीकृति आते ही एस्टीमेट की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

डीसी ने सीएम को बताया कि जुंडला में नया महिला महाविद्यालय बनाया जाना था लेकिन मापदंड पूरा ना होने के दृष्टिगत इसके लिए गांव दादुपुर रोड़ान में जमीन देख ली गई है। जिसकी स्वीकृति के लिए हायर एजुकेशन को पत्र लिख दिया गया है। इसके अलावा माता प्रकाश कौर एवं वाणी विकलांग केंद्र के स्कूल को बारहवीं तक अपग्रेड करने संबंधी फाइल शिक्षा विभाग को भेज दी गई हैं।  

2961 शिकायतें निपटाई
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को सीएम विंडो के बारे में बताया कि कुल 3300 शिकायतें सीएम विंडो पर आई थीं। इनमें से 2961 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है तथा शेष पर कार्रवाई जारी है। डीसी ने सीएम को यह भी बताया कि जिले में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं उनके लिए निशुल्क तौर पर जेएमआईटी रादौर शिक्षण संस्थान की टीम जिले में समय-समय पर आती है और विकास कार्यों से संबंधित निर्माण सामग्री के सैंपल लेती है और उनकी जांच अपनी अत्याधुनिक लैब में करती है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पिछले दिनों मार्किटिंग बोर्ड के जेई को सस्पेंड किया गया है।

50 व्यायामशालाएं बननी हैं
डीसी ने बताया कि जिले में 50 व्यायामशालाएं बननी हैं इन व्यायामशालाओं की जगह के लिए पंचायतों में प्रस्ताव पारित कर लिए गए हैं तथा स्वीकृति आते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जिले में मार्च 2017 तक 107 ग्राम सचिवालय बनने हैं जिनमें से 48 ग्राम सचिवालय बन चुके हैं। सीएम ने डीसी को निर्देश दिए कि इन ग्राम सचिवालयों का समय-2 पर औचक निरीक्षण करें, ताकि पता चल सके कि किस तरीके से कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नगरनिगम की मेयर रेणूबाला गुप्ता को नगरनिगम के नए कार्यालय के निर्माण के लिए बधाई दी।

कुंजपुरा स्कूल की कहानी सीएम को बताई
उपायुक्त ने सीएम को बताया कि दो दिन पहले गांव कुुंजपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का उन्होंने निरीक्षण किया था। इस दौरान यह बात सामने आई कि अच्छे डेस्क स्टोर में बंद पड़े थे, जिन्हें दूसरे स्कूलों में प्रयोग में लाया जा सकता है। इस पर सीएम ने कहा कि दिसंबर 2016 तक सभी स्कूलों में टाट पट्टी की जगह डेस्क उपलब्ध होंगे और जिन स्कूलों में अतिरिक्त डेस्क हैं उन्हें दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करवा दें। उपायुक्त ने सीएम को बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत प्रथम चरण में 8 फीडरों में से 7 फीडरों पर कार्य पूरा हो चुका है और शेष फीडर पर 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।


डीसी ने सीएम को बताया कि जिले का लिंगानुपात इस वर्ष 900 से ऊपर चल रहा है और एसएमओ की एसीआर उनकी कार्य के आधार पर लिखी जा रही है। इस पर सीएम ने डीसी को बधाई दी तथा कहा कि 950 के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें। डीसी ने बताया कि आगामी 31 दिसंबर तक जिले को खुले में शौच मुक्त कर दिया जाएगा। अब तक 71 गांव खुले में शौच मुक्त किए जा चुके हैं और इसके लिए 133 मोटिवेटर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed