फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister laid the foundation stone of five projects from Karnal, said, government focus on health

Haryana: मुख्यमंत्री ने करनाल से किया पांच परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले- स्वास्थ्य व शिक्षा पर सरकार का फोकस

Sat, 24 Feb 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Feb 2024 11:48 AM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने करनाल दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज के सभागार से पांच परियोजनाओं को शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री यहां विर्क अस्पताल के नजदीक करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने सांझा बाजार का उद्घाटन किया। उपायुक्त अनीश यादव ने कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया।

विज्ञापन
Chief Minister laid the foundation stone of five projects from Karnal, said, government focus on health
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में फेज-2 और गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कालेज में फेज-3 का निर्माण होगा। इसके अलावा रोहतक पीजीआई में निजी वार्ड और सफीदो में नर्सिंग कॉलेज का भी निर्माण होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल में प्रवास पर हैं। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्होंने कुल पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस है। दोनों का इस बार बजट भी बढ़ाया गया है। लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में मेडिकल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में निर्माण किया जा रहा है। जब संसाधन बढ़ेंगे तो नए विशेषज्ञ भी तैयार होंगे और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

  • 169.58 करोड़ की लागत से कल्पना चावला मेडिकल कालेज के फेज-दो का निर्माण होगा।
  • 14.88 करोड़ की लागत से घरौंडा में कंबोपुरा गांव के नजदीक एलवीयूपी (लाइट व्हीकल अंडरपास) और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अन्य संबंधित कार्यों का निर्माण होगा।  
  • 33.41 करोड़ की लागत से कुटेल स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी में प्राइवेट वार्ड का निर्माण होगा।
  • गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कालेज में 419.13 करोड़ की लागत से फेज-3 का निर्माण होगा।
  • पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में 155.36 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राइवेट वार्ड बनेगा।
  • जींद जिला के सफीदों में 43.44 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय नर्सिंग कालेज को निर्माण होगा।

सांझा बाजार में बिकेंगे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद
मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने रणधीर लेन में बने जिला परिषद के प्लाट में सांझा बाजार का भी उद्घाटन किया। करीब 30 लाख रुपये से बने इस बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं। इस तरह की परियोजनाओं ने महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed