{"_id":"57acc8054f1c1bee07ee52ad","slug":"cm-in-karnal-workers-meeting-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए घर-घर जा रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए घर-घर जा रहे सीएम
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर जाकर उनसे दूरियां कम करने की कोशिश की। वे कई नेताओं के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया के घर डिनर किया। वहीं, शुक्रवार को भी सीएम दिनभर करनाल में ही रहेंगे और करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के घर पर चाय और दोपहर का भोजन लेंगे।
विज्ञापन
दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे सीएम काफिले के साथ यहां पहुंचे। सबसे पहले वे पार्टी कार्यकर्ता प्रेम कपूर, राजेंद्र सिंह, अशोक भंडारी, दिनेश गर्ग, दीपक गुप्ता व रोहित धवन के घर गए। वीर विक्रम की माता के निधन पर सीएम ने उनके घर जाकर शोक जताया। रात को सीएम भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया के निवास स्थान पर डिनर किया। इस दौरान सीएम ने कथूरिया के साथ लंबी बातचीत की और शहर में चल रहे विकास कार्यों व अन्य कार्यों को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम रहेंगे। सबसे पहले सुबह साढ़े आठ बजे वे शक्तिपुरम स्थित नगर निगम के पार्षद बलविंद्र सिंह के घर पर नाश्ता करेंगे। इसके बाद रेस्ट हाउस में जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा करेंगे। बाद में कार्यकर्ता रामनगर में अमर ठक्कर के घर चाय लेंगे और दोपहर का भोजन अमरेंद्र सिंह अरोड़ा के घर पर लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम इससे पहले भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे सीधी बात कर चुके हैं। गौरतलब है कि काफी समय से भाजपा नेता व कार्यकर्ता सीएम के दूरी बनाने के कारण नाराज चल रहे थे और कई नेता तो सीएम के कार्यक्रमों से भी दूरी बनाने लगे थे। वक्त की नजाकत को समझते हुए सीएम ने सीधे कार्यकर्ताओं के घर जाकर बात करने का कार्यक्रम तय किया।
‘इनेलो बेकार में कर रहा प्रदर्शन’
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि फसल बीमा योजना से किसानों का हित होगा और किसान इससे जुड़ रहे हैं। इनेलो बेकार में प्रदर्शन कर रहा है। बीमे के बाद अगर किसी किसान की फसल खराब हो जाती है तो उस किसान को मुआवजा मिलेगा। वहीं, अचानक दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां के विधायक हैं और इस नाते वह हर महीने यहां कार्यकर्ताओं से आकर मिलते हैं। कुछ प्रदेश की और करनाल की विकास की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि अगला साल स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम किया जाएगा।