{"_id":"6315106a10b93b2b76165fc0","slug":"cm-gave-16-beautiful-gifts-worth-343-crores-to-karnal-district-karnal-news-knl1200854147","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल जिले को सीएम ने 343 करोड़ की 16 मनोहर सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल जिले को सीएम ने 343 करोड़ की 16 मनोहर सौगातें
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों को 2038 करोड़ की सौगातें दीं, वहीं साथ करनाल जिले को भी 343 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 परियोजनाओं की सौगातें दीं। इसमें छह परियोजनाओं का उद्घाटन और 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने रविवार को 130 करोड़ रुपये की लागत से करनाल-मेरठ रोड शुगर मिल आरडी 0 से 2800 तक 6 लेन तथा शुगर मिल आरडी 2800 से 14670 हरियाणा-यूपी बॉर्डर तक बनवाई गई फोर लेन सड़क का उद्घाटन किया। बिजली विभाग से संबंधित परियोजनाओं में असंध क्षेत्र के गांव बांसा में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन, घरौंडा खंड के गांव सदरपुर में 4 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही कृषि विभाग की आधुनिक संयंत्रों से युक्त करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनाई गई 22 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। करीब 3 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन रेरकलां का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक इंद्री रामकुमार कश्यप, मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं डीजीआईपीआरएल डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जगमोहन आनंद, अमरनाथ सौदा, सुभाष चंद्र, निर्मला बैरागी, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
197 करोड़ की लागत वाली ये हैं 10 स्मार्ट परियोजनाएं
मिक्सड यूज डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट शक्ति कॉलोनी
इस परियोजना पर करीब 107 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें शक्ति कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद भूमि का मिश्रित उपयोग करके विकास किया जाएगा। यहां साढे़ आठ एकड़ जमीन पर कॉमर्शियल और ऑफिस ब्लॉक के भवन बनेंगे। जिनमें जिला कार्यक्रम कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, जिला बाल संरक्षण ईकाई, अन्य कार्यालय, दुकानें, आगमन प्लाजा और सतह पार्किंग आदि होंगे। महिला आश्रम, नारी निकेतन, अवलोकन केंद्र, क्वार्टर पार्किंग, अधीक्षक क्वार्टर, आउटडोर जिम, जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।
इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
सेक्टर-32 में करीब साढे़ 37 करोड़ रुपये की इस परियोजना का वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है। केबीजी नाम की इंजीनियरिंग कंपनी पहले सर्वे करेगी और फिर इस पर काम शुरू करेगी। यहां ओलंपिक आकार का स्वीमिंग पूल, वार्मअप पूल, प्रशिक्षक कक्ष, चिकित्सा कक्ष, रिसेप्शन कक्ष, कराटे और टेबलटेनिस हॉल, योगा हाल तथा भूतल पर बेडमिंटन हॉल बनाए जाएंगे।
कर्ण स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विकास
इस पर करीब 24 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसमें मंच भवन, टेनिस भवन, लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास ब्लॉक, बहुउद्देशीय हॉल और ढकी हुई छत के साथ जनता के लिए बैठने का स्थान विकसित किया जाएगा। स्टोर रूम, हॉल और संरचनावाली स्टेज बिल्डिंग बनेगी। टेनिस भवन में कार्यालय के कमरे व दुकानें शामिल हैं। बहुउद्देशीय हाल में जिम और पुनर्वास केंद्र बनेंगे।
--
कर्ण स्टेडियम फेज-2 में खेल सुविधाओं का पुनरविकास
इसमें 12 करोड़ 59 लाख रुपये से चार मंजिला भवन बनेगा। जिनमें एक तलवारबाजी हॉल और तीन जिमनास्टिक हॉल बनेगा। भूतल पर पार्किंग की सुविधा, मैच देखने के लिए ईमारत के अंदर बैठने की जगह, वीआईपी लॉज, मेडिकल रूम व लॉकर रूम जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
-
रिकॉर्ड रूम का निर्माण
लघु सचिवालय के परिसर में करीब 4.63 करोड़ रुपये से 422 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक भव्य रिकॉर्ड रूम बनेगा। बाकी एक और दो मंजिल में सरकार के दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए रैक होंगे। इस पर कई दिन से काम शुरू हो चुका है।
सिविल लाइन और सदर थानों का जीर्णोद्धार
करीब 4.46 करोड़ रुपये से थानों की इमारतों का नवीनीकरण किया जाएगा। भूतल में शौचालय और टॉयलेट के साथ एसएचओ कार्यालय, एमएचसी कार्यालय, अन्य कार्यालय के कमरे, मालखाना, कंप्यूटर रूम, रिकॉर्ड रूम, पंजीकरण बॉक्स, महिला हेल्प डेस्क तथा प्रवेश, पोर्च व आंगन आदि शामिल हैं। पहली मंजिल पर ओपन जिम, टॉयलेट, रेस्टिंग हॉल, शावर एरिया, डाईनिंग एरिया, रसोई और छत पर बैठने का स्थान दिया जाएगा।
रि-डेवलेपमेंट ऑफ कर्ण लेक फेज 2
- 3.23 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में ग्रीन वॉल के माध्यम से लॉबी और प्रवेश का नवीकरण, झरना तथा फर्श इत्यादि पुनर्निर्मित किए जाएंगे। मौजूदा रेस्टोरेंट का नवीनीकरण होगा।
-
महाराजा अग्रसेन चौक से आईटीआई चौक तक सड़क का सुंदरीकरण
करीब 78 लाख रुपये की इस परियोजना में लैंड स्केपिंग के कार्य किए जाएंगे। वर्क ऑर्डर हो चुका है। इस सड़क से सेक्टर-12 की ओर जाने वाले रास्ते के प्रवेश पर हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखलाती चार प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। महात्मा गांधी चौक का भी सुंदरीकरण किया जाएगा और यहां मेडिकल साइंस के प्रथम सर्जन महर्षि सुश्रुत की प्रतिमा लगाई जाएगी।
डेवलेपमेंट ऑफ लैंड स्केपिंग प्रोजेक्ट सेक्टर 12-
करीब 25 लाख रुपये की इस परियोजना में महर्षि दयानंद चौक से लघु सचिवालय को मुड़ने वाली रेड लाइट चौक तक कॉमर्शियल एरिया की तरफ का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है।
फूसगढ़ में आंगनबाड़ी और मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण
इस पर करीब 88 लाख रुपयेे की लागत आएगी। जिसमें एक आंगनबाड़ी भवन तथा बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसका वर्कऑर्डर जारी हो चुका है।