फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM flying squad found 25 percent employees missing

Karnal News: सीएम उड़नदस्ते को नदारद मिले 25 फीसदी कर्मचारी

Sat, 30 Mar 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
CM flying squad found 25 percent employees missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम पहुंचते ही हड़कप मच गया। चार सदस्यीय टीम विभाग में साढ़े नौ बजे पहुंची। टीम ने आते ही गैरहाजिर कर्मचारियों की जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान करीब 25 प्रतिशत कर्मचारी नदारद मिले। कुछ कर्मचारी ऐसी भी मिले जो टीम की सूचना मिलते ही हांफते हुए कार्यालय पहुंचे।

जांच टीम ने सभी कमरों की जांच के बाद किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जुटाई। विभाग के अधिकारियों ने जांच टीम को सभी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाए। कर्मचारियों की हाजिरी जांच के दौरान टीम को 37 कर्मचारी नदारद मिले। जिसे लेकर टीम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। हालांकि विभाग ने दावा किया कि उनके कुछ कर्मचारी फील्ड में है। वहीं कर्मचारी भूतल पर चल रही रिटायरमेंट पार्टी में नजर आए। जैसे ही उन्हें टीम के निरीक्षण की सूचना मिली तो वह अपने-अपने कमरों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपमंडल अभियंता दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने फसल अवशेष प्रबंधन जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि इस पर इस कार्य पर 19 करोड़ रुपये फसल अवशेष प्रबंधन पर खर्च करने का लक्ष्य था। अब तक किसानों को आठ करोड़ रुपये जारी हो चुका है। जैसे-जैसे किसानों के आवेदन आ रहे हैं, उन्हें एक हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। जिले में अभी भी 4.50 लाख किसानों इस योजना का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय को भेजा जाएगा रिकॉर्ड
जांच टीम ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उनकी टीम समय-समय पर विभिन्न विभागों में निरीक्षण करती है। इस दौरान गैरहाजिर, लेट आने वाले कर्मचारियों व सरकारी योजनाओं की आम जनता तक पहुंच संबंधी जानकारी जुटाई जाती है। इस दौरान जो भी खामियां पाई जाती है उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में प्रस्तुत की जाती है। दोषी कर्मचारी व शाखा पर कार्रवाई मुख्यालय की ओर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed