{"_id":"64baee9b51d069e4ca0b7bb4","slug":"cm-flying-got-less-687-quintal-flour-karnal-news-c-18-knl1031-178577-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम फ्लाइंग को कम मिला 6.87 कुंतल आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम फ्लाइंग को कम मिला 6.87 कुंतल आटा
Sat, 22 Jul 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोंदर गांव में शुक्रवार को सरकारी राशन डिपो पर राशन ना मिलने की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम ने डिपो के अंदर रिकॉर्ड को खंगाला। टीम ने पीओएस मशीन को चेक किया। जिसमे राशन डीलर की हरकत पकड़ में आई। पीओएस मशीन की स्लिप में 6.87 कुंतल आटा बकाया मिला। जो कि लोगों को यह राशन वितरित किया जाना था। टीम ने डिपो से रिकॉर्ड को जब्त किया।
निसिंग थानाक्षेत्र के गांव गेंदर के मोहल्ला कपूरा पट्टी में जय किशन की सरकारी राशन की डिपो है। शुक्रवार को लोगों ने राशन ना बांटकर कार्ड धरकों के साथ धोखधड़ी करने का आरोप लगाने की सूचना दी। मौके पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मिलकर छापामारी की। छापामारी के दौरान खलबली मच गई। टीम ने राशन डिपो के अंदर रिकॉर्ड को खंगाला। पीओएस मशीन की जांच की।
जांच के दौरान डिपो धारक की पीओएस मशीन, एफपीएस आइडी, लाइसेंस नंबर से बकाया स्टॉक की स्लिप निकलवाई। पीओएस मशीन से निकली स्टॉक स्लिप में 6.87 कुंतल आटा बकाया मिला। जबकि सभी राशन की वस्तुओं का ऑनलाइन रिकॉर्ड निल था। टीम रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। आरोपी राशन डिपो के खिलाफ निसिंग थाने में मामला दर्ज कराया गया। उधर, टीम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी है।