{"_id":"5f68561662c68bc4cac8cae4386c8ed3","slug":"cm-convoy-vehicle-tire-burst-with-a-bang-major-disaster-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम काफिले की गाड़ी का धमाके के साथ फटा टायर, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम काफिले की गाड़ी का धमाके के साथ फटा टायर, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों के प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे सीएम काफिले की पायलट गाड़ी का धमाके के साथ टायर फटने से खलबली मच गई। अचानक करीब 50 गाड़ियों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
सभी चालकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ियों को कंट्रोल किया और कमाडो को साथ चलती दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया। हालांकि, धमाके के कारण सभी की धड़कने तेज हो गई थी, हालांकि कोई नुकसान नहीं होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित समारोह में सीएम मनोहरलाल खट्टर और अन्य मंत्री काफिले के साथ नमस्ते चौक पर दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा से समारोह स्थल के चले। निर्मल कुटिया चौक से सेक्टर-32 की तरफ जाते वक्त सांसद अश्वनी चोपड़ा की कोठी के नजदीक ही जोरदार धमाके से टायर फट गया। टायर फटने से काफिले में सभी चौक गये और ड्राइवरों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इस दौरान आपस में गाड़ियों की भिड़ंत नहीं हुई।
विज्ञापन
करीब 50 गाड़ियों के काफिले में सीएम की गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी का टायर फटने से सभी की धड़कने तेज हो गई थी। काफिले में सीएम मनोहरलाल खट्टर, नीलोखेड़ी के विधायक एवं जिला अध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी आदि शामिल थे।