फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM City beats Health Minister's city in vaccination

सीएम सिटी ने स्वास्थ्य मंत्री की नगरी को पछाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
CM City beats Health Minister's city in vaccination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना टीकाकरण में सीएम सिटी करनाल ने स्वास्थ्य मंत्री की नगरी अंबाला को पीछे छोड़ दिया है। जिले ने कोरोना की 862 डोज अधिक लगाकर अंबाला को पछाड़ दिया है। करनाल जिले में अब तक 13 लाख 31 हजार 237 टीके की पहली और दूसरी डोज लग चुकी हैं वहीं अंबाला की अब तक 13 लाख 30 हजार 375 टीके की पहली और दूसरी डोज लगी हैं।
कुछ दिन पहले करनाल ने इसी तरह सोनीपत को पीछे छोड़ कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया था। रविवार को जिले में 804 लोगों को टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 97 हजार 036 कोरोना की डोज लग चुकी है। इनमें पहली डोज 1 करोड़ 68 लाख 38 हजार 487 लोगों को, दूसरी डोज 65 लाख 58 हजार 649 लोगों को लगी है। गुड़गांव प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

ये जिले सबसे आगे
जिला टोटल डोज पहली डोज दूसरी डोज
गुड़गांव 3169809 2033195 1136614
फरीदाबाद 2179535 1577719 601816
करनाल 1331237 961472 369765
अंबाला 1330375 854849 475526
10 अक्तूबर तक 70 प्रतिशत लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग करनाल को 10 अक्तूबर तक 70 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य मिला है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 9 लाख 61 हजार 472 लोगों को ही पहली डोज लगाई है। ऐसे में विभाग के पास 7 दिन ही शेष रह गए हैं। विभाग का कहना है कि दोबारा विशाल टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिले में 16 लाख 97 हजार के करीब लोगों को टीका लगना है। विभाग ने 11 लाख 38 हजार के करीब को पहली डोज लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन डोज
कोविशिल्ड - 1033480
कोवैक्सीन - 297757
जिले में पुरुष और महिलाओं को लगी डोज
पुरुष - 692706
महिलाएं - 638298
इन आयु वर्ग के लोगाें को लगी डोज
18 से 44 उम्र - 754288
45 से 60 उम्र - 328729
60 से अधिक - 248220
सितंबर में पकड़ी रफ्तार, सवा चार लाख डोज लगाई
जिले में वैक्सीनेशन ने सितंबर में रफ्तार पकड़ी है। इस एक महीने में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की करीब सवा चार लाख डोज लगाई है। इनमें सबसे अधिक डोज 11 से 18 सितंबर तक लगाई गई है। यही कारण है कि करनाल जिला तीसरे स्थान पर है।

जिले में वैक्सीनेशन को लेकर विभाग की टीम पूरी लगन से इस कार्य में लगी है। लाभार्थियों में भी जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि प्रदेश में करनाल वैक्सीनेशन में आज तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आगे भी विशाल टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे ताकि जल्द जिले में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा सके।
डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed