फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM calls for report on maintenance of sports stadiums

Karnal News: सीएम ने खेल स्टेडियमों के रखरखाव की तलब की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
CM calls for report on maintenance of sports stadiums
1003 काछवा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से बात करते मुख्यमंत्री। - फोटो : 1003
काछवा गांव में जन संवाद के दौरान बोले, खेल स्टेडियमों में लाइट, पानी और शौचालय की सुविधाएं दुरुस्त करें अफसर
विज्ञापन


गांव काछवा में किया जन संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल काछवा गांव में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान खेल सुविधाओं को लेकर गंभीर दिखे। इस दौरान खेल स्टेडियमों के खस्ताहाल होने की शिकायत मिलने पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि करनाल खंड के सभी 46 गांवों के स्टेडियमों के रखरखाव की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट उन्हें 15 दिनों के अंदर दी जाए।
ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्टेडियमों में लाइट, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने, काछवा स्टेडियम की लाइटों को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक पात्र लोगों की पेंशन स्वत: ही बन गई है, क्योंकि राज्य सरकार ने ऐसी ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की है, जिसमें 60 साल की आयु होने के बाद पात्र बुजुर्ग को सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते, उनकी बुढ़ापा पेंशन स्वत: बन जाती है। सीएम ने बताया कि काछवा गांव में ही 1369 नई पेंशन बनाई गई हैं, जिनमें 19 लोगों की पेंशन स्वत: बनी है। गांव में 553 आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड भी बनाए गए हैं, जिन पर सरकार की ओर से प्राइवेट अस्पतालों को 83 लाख का बिल भी अदा किया गया है। मुख्यमंत्री ने काछवा के साथ अन्य गांवों से आए सरपंचों से भी बात की और उनके मांगपत्र लेते हुए भरोसा दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, सुभाष चंद्र, प्रवीण लाठर, मंडल अध्यक्ष एवं सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, सरपंच सुशीला देवी, पूर्व सरपंच बिट्टू, अजय कुमार, मेहर सिंह, हरपाल, प्रमोद नागपाल आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ी को खेल सामान देने का निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जब काछवा गांव की ही राष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स की खिलाड़ी मीनाक्षी की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल उसे एक सप्ताह के अंदर 60 हजार रुपये के खेल सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, एक दिव्यांग पति और पत्नी को मौके पर ही 50 हजार की आर्थिक सहायता देने और शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी से संबंधित स्टेटस की जानकारी भी देने का निर्देश दिया।

मानसून से पहले कराएं सीवरेज और नालों की सफाई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले शहर की सभी सीवरेज, एसटीपी, नालों की विशेष अभियान चलाकर सफाई कराएं। सीवरेज व नालों के रास्तों को चौड़ा किया जाए ताकि बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से हो सके। उन्होंने अंसल सिटी में सीवरेज की समस्या पर एक सप्ताह का नोटिस जारी करने व बातचीत के आधार पर समस्या का समाधान करने को कहा।

वह रविवार को अपने करनाल दौरे के दूसरे दिन वार्ड-पांच में जनसंवाद कर रहे थे। राशन कार्ड कटने की अधिक शिकायतों के निस्तारण पर दूसरे दिन भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि परिवार पहचानपत्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति का राशन कार्ड कट गया है वह मुझे बताएं, उसकी जांच अभी कराऊंगा, क्योंकि मेरा दफ्तर मेरे साथ चलता है।
किसी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड कट गया है तो वह एडीसी कार्यालय में जाकर ठीक करवा सकते हैं। सरकार ने अधिक से अधिक गरीब लोगों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए ही बिजली बिल सीमा को नौ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तक किया है, जिससे प्रदेश में करीब साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार योग्यता के आधार पर नौकरी दे रही है, जिसके फलस्वरूप पर्ची खर्ची के चक्कर में पड़ने के बजाय युवा कोचिंग सेंटर में अपनी परीक्षा की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पांच की विकास कॉलोनी, गोपी वाली गामड़ी, पाम एन्क्लेव, कटाबाग, अंसल डीआरटी एन्क्लेव के लोगों की पेयजल की समस्या के निवारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के दौरान जरूरत के हिसाब से नए ट्यूबवेल लगवाएं, जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि शहर में पानी व सीवरेज को लेकर 13 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर छह जून को लग जाएंगे।

अफसर गंभीरता से करें शिकायतों का समाधान
मुख्यमंत्री ने नगर निगम व एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालय में शिकायत काउंटर स्थापित करें और जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनका एक सप्ताह में स्थलीय सत्यापन कर गंभीरता के साथ समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed