फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cloudy, drizzle and strong winds likely to run until 16 May, Karnal

16 मई तक बादल, बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cloudy, drizzle and strong winds likely to run until 16 May, Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में बुधवार को बादल छाए रहे और दिन भर रुक रुक कर तेज हवाएं चली। शाम के समय आंधी चलने से जनजीवन पर कुछ देर के लिए असर पड़ा। हवा में ठंडक होने से गर्मी से राहत महसूस हुई है। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। वहीं कुछ स्थानों पर बूंदाबंादी भी हुई है। बारिश व ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई लेकिन स्थिति सामान्य रही। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मौसम में गर्म लू चलती थी लेकिन इस बार मौसम में आए बदलाव से राहत मिली है।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के केवीके स्थित मौसम सेवा इकाई के अनुसार 13 मई को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। 16 मई तक मौसम आम तौर पर परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 40 डिग्री सेल्सियस तक व न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की औसत गति 11.1 से 15.3 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
विज्ञापन

केवीके की सलाह है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अनाज को भंडारण में रखने से पहले भंडार घर की अच्छे से सफाई करें। अनाज सूखा होना चाहिए। दानों में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से ज्यादा न हो। भंडार घर की दीवारों या छत पर दरारें हों तो उन्हें भरकर ठीक कर दें ताकि वर्षा होने की स्थिति में नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 15 मई तक बूंदाबांदी और उसके बाद 18 मई तक वातावरण बादलों से आच्छादित रह सकता है। एक दिन पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed