फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds will prevail today as well, chances of rain

Karnal News: आज भी छाएंगे बदरा, बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail today as well, chances of rain
करनाल। तीन दिन की गर्मी के बाद सोमवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला। बारिश शुरू हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई।
विज्ञापन

रात से दिन के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
सावन के दूसरे सोमवार की सुबह बारिश के साथ हुई। फुहारें दोपहर बाद तक लगातार पड़ती रहीं। अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट आई।
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वैधशाला में सोमवार का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये रविवार को 34.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27 से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जिससे रात व दिन के तापमान में अंतर कम रह गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी गतिविधियों के फिर सक्रिय होने के कारण करनाल सहित राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी करनाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को भी बिखरे बादलों से बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed