फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds will cover the sky, weather will remain dry

Karnal News: आसमान पर छाएंगे बादल, मौसम रहेगा खुश्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Clouds will cover the sky, weather will remain dry
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कई दिनों की धूप के बाद सोमवार को आसमान पर बादल छाए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हवाएं नहीं चलने से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है।
पिछले पांच दिनों तक लगातार धूप खिलने से मौसम में काफी सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है, लेकिन सोमवार को सुबह हल्की धुंध भी दिखी, लेकिन इसके बाद धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और शाम तक बादल घिरे रहे, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली गिरावट आई। 5.7 से 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला ग्रामीण मौसम शाखा के अनुसार 14 फरवरी तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हालांकि 13 व 14 फरवरी को आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed