फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds blew farmers' sleep

बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Clouds blew farmers' sleep
आसमान में घिरे काले बादलों ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। दूसरी ओर अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। ऐसे में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

एनडीआरआई में जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि अगले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। आठ और नौ अक्तूबर को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार मौसम धीमी गति से करनाल व आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। ऐसा लो प्रेशर एरिया के कारण हो रहा है, जिसमें कहीं-कहीं कुछ देर के लिए भारी बारिश भी संभव है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि धान की कटाई करते समय वह बदलते मौसम का खास ध्यान रखें। कटाई के बाद धान के भंडारण की उचित व्यवस्था करें। सरसों की बिजाई के लिए खेतों को तैयार करें और मौसम को देखते हुए बिजाई रोक दें। इधर, शुक्रवार को बादलों की आवाजाही ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी हैं जो धान बेचने के लिए मंडियों में हैं और खुले में ढेरी लगाकर रखवाली कर रहे हैं। बारिश होने पर उनका धान भीगेगा तो बड़ा नुकसान हो सकता है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed