फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cloth business 50% down

कोरोना कर्फ्यू का असर: ग्राहक न होने से 50 प्रतिशत तक गिरा शहर का कपड़ा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
cloth business 50% down
पिछले वर्ष लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए कपड़ा बाजार को इस बार अच्छे लाभ की उम्मीद थी। लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कुछ दिन पहले से नाइट कर्फ्यू के तहत शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बाजार बंद करने के आदेश हैं वहीं कोरोना के डर से लोगों ने खरीदारी कम कर दी है। इस कारण शहर का कपड़ा व्यापार एक बार फिर 50 फीसदी तक गिर गया है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे। पिछले साल लॉकडाउन के चलते गर्मी का माल बिना बिके पड़ा रहा। जिसे बाद में आधे से भी कम दाम में बेचना पड़ा था। इस साल भी गर्मी का माल पहले ही मंगवा लिया था जो कि अब स्टॉक में रखना पड़ रहा है। कोरोना से पहले व्यापारी सूरत, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, बैंगलुरू, कोलकाता और लुधियाना से कपड़ा मंगवाते थे। लेकिन अब इन जगहों से अधिक सामान मंगवाना बंद कर दिया है। मांग के अनुसार ही सीमित कपड़े मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी में नहीं दिखाई दिलचस्पी
कुछ दुकानदारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कपड़ा बेचने की कोशिश की। व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को कपड़ा खरीदने के ऑफर भी दिए लेकिन उन्होंने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ग्राहकों का कहना है कि कपड़े की पहचान ऑनलाइन नहीं हो सकती इसलिए किसी ने भी ऑनलाइन खरीदारी नहीं की।
विज्ञापन

सूरत से मंगवाते थे माल
शहर के अधिकतर दुकानदार सूरत से ही कपड़े मंगवाते थे। लेकिन अब कारखानों में कपड़ा उत्पादन ही बंद हो गया है। कोरोना काल में कपड़ों की बिक्री ज्यादा न होने से हमें पुराना माल ही आधे से कम दाम में बेचना पड़ रहा है। केवल 20 प्रतिशत खरीदार ही नए कपड़ों की मांग करते हैं। उनकी मांगों के अनुसार हम रूटीन में केवल उतना ही माल मंगवाते हैं जो कि बिक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सचिन सिंघला, विक्रेता
शादियों के सीजन से थी उम्मीद, वह भी टूटी
इस बार शादियों के सीजन में शादियां तो हुईं लेकिन हमारे कपड़ों की बिक्री नहीं हो पाई। पहले शादियों के सीजन में परिवार का एक सदस्य अपने लिए करीब चार से पांच जोड़ी कपड़े खरीद ही लेता था लेकिन इस बार एक-एक जोड़ी कपड़े ही खरीदे। इतना नुकसान पहले कभी नहीं हुआ।

-सुनील सिंह, कपड़ा दुकानदार
कोरोना की पहली लहर से अभी बाजार ठीक से उबर भी नहीं पाया था कि फिर कोरोना की दस्तक ने काम चौपट कर दिया है। मैंने इस गर्मी के लिए बढ़िया माल एडवांस में ऑर्डर कर लिया था लेकिन अब लगता है फिर से पिछले साल की तरह ही माल बिना बिके ही रह जाएगा। इस साल भी व्यापार में बहुत नुकसान होता नजर आ रहा है।
-राम मोहन, विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed