{"_id":"5ddc3eb78ebc3e547c0d34c5","slug":"clerk-fraud-case-in-karnal-karnal-news-knl1295849","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आरटीआई लगाये दस्तावेजों की फोटो कॉपी कर दूसरे व्यक्ति को देने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आरटीआई लगाये दस्तावेजों की फोटो कॉपी कर दूसरे व्यक्ति को देने पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दी करनाल हरियाणा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति करनाल के कार्यालय से एक व्यक्ति के दस्वावेज चोरी कर फोटो कॉपी कराने व हाजिरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर समिति के क्लर्क सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कैलाश निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह दी करनाल हरियाणा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड करनाल में कार्यरत था। 22 अप्रैल, 2013 को उसने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था, क्योंकि उसे नगर निगम करनाल का चुनाव लड़ना था। इसके बाद जब वह 5 जून, 2013 को नौकरी दोबारा ज्वाइन करने लगा तो बिना आरटीआई लगाये उसके दस्तावेज, रजिस्टर कार्यवाही, रसीद बुक, शपथ पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को चोरी कर उसकी फोटो कॉपी करा आरोपी सतबीर ने अपने भाई जसबीर को दे दिये। उसने उन दस्तावेजों को उसके खिलाफ प्रयोग किये। इतना ही नहीं आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर एक फर्जी वकालत नामा भी तैयार किया। आरोप है कि इसके बाद उसके हाजिरी रजिस्टर के साथ भी छेड़छाड़ की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों को नकार दिया है।
रिकार्ड कब्जे में लिया जाएगा : इंस्पेक्टर
इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। इसके साथ ही हमारी कोशिश होगी कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।