फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cleanliness is not an individual responsibility but a collective responsibility: Subhash Chandra

स्वच्छता व्यक्तिगत नहीं सामूहिक जिम्मेदारी : सुभाष चंद्र

Sun, 24 Nov 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 Nov 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is not an individual responsibility but a collective responsibility: Subhash Chandra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के वार्ड पांच की रामपुरा कटाबाग कॉलोनी के मुख्य मार्गों व गलियों की स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता हमारी व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और खाली प्लाटों में पड़े कचरे को हटाया गया। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए चूना पाउडर का छिड़काव करवाया गया। यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र के निर्देशन में करवाया गया।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम यहां स्वच्छता अभियान के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करता है। जब हम सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता के अधिकार की बात करते हैं तो गंदगी को फैलने से रोकना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हमारे स्वास्थ्य, हमारे पर्यावरण और हमारे समाज के विकास के लिए आवश्यक है। वाइस चेयरमैन ने कहा कि इस वार्ड में स्वच्छता अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए काम कर सकें। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से काम करना होगा।
भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने लोगों से कूड़ा उचित स्थान पर डालने, पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने, कॉलोनी को पर्यावरण की दृष्टि से सुंदर बनाने के लिए पौधारोपण करने और अपने परिवेश को साफ-स्वच्छ रखने की सलाह दी। उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें और नगर निगम की गाड़ी में ही कूड़ा डालें।
रामपुर कटाबाग के वासियों ने स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम द्वारा करवाए गए इस कार्य की सराहना की। स्वच्छता अभियान में पवन शर्मा, नगर निगम के डीएमसी अशोक कुमार, सफाई निरीक्षक उषा, गुरुदेव, विकास कल्याण, एडवोकेट अशोक कुडलन, पुनीत, राजेश गोयल, राजेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद जय भगवान कश्यप, नंदलाल, जय भगवान, प्रधान सतीश कश्यप, अनिल कुमार, रविंद्र कश्यप शामिल हुए।




बॉक्स

व्यर्थ पानी बहाने वाले को समझाया पानी का महत्व

स्वच्छता टीम के साथ वार्ड पांच में पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने जब गली में बहते पानी की बर्बादी को देखा तो उन्होंने वहीं रुक कर घर के मालिक को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। उन्होंने पानी के महत्व को समझाते हुए कहा कि आप लोग जिस कीमती पानी को व्यर्थ में बहा रहे हो आने वाले समय में हमें यह पानी बोतलों में खरीदना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छोटे से काम के लिए हम इतना ज्यादा पानी खराब करते हैं जो गलत है। उन्होंने घर के मालिक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह पानी की बर्बादी करते रहोगे तो आने वाली पीढ़िया हमें कभी माफ नहीं करेंगी। इस पर घर के मालिक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में पानी को इस तरह खुला ना बहाने का आश्वाशन दिया। मिशन के वाइस चेयरमैन ने लोगों से अपने पशुओं के गोबर और मल मूत्र को नाली में ना बहाने की अपील भी की और कई डेरी वालों को इस बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed