{"_id":"696aa974f5afc5d42f03b69b","slug":"cleanliness-drive-to-be-carried-out-today-for-republic-day-celebrations-karnal-news-c-18-knl1018-825339-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आज चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आज चलेगा सफाई अभियान
Sat, 17 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। गणतंत्र दिवस समारोह और जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हलके में शनिवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोक निर्माण विभाग सड़कों पर बिखरी रेत, मिट्टी, मलबा और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित करेगा। साथ ही बिजली निगम सड़कों के पास पड़े खंभों, पाइपों व ट्रांसफॉर्मरों के नीचे सफाई करवाएगा। वन विभाग हर्बल पार्क की साफ-सफाई करेगा जबकि शहर से अवैध होर्डिंग्स व बैनर हटाए जाएंगे। एसडीएम अनिल कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वें अपने कार्यालयों व आसपास की सफाई करवाएं। खंड विकास एवं पंचायत विभाग, नगरपालिका इंद्री, लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम व मार्केट कमेटी आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन