फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cleanliness competition for junk shops

Karnal News: कबाड़ी वाली दुकानों की होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

Sun, 04 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 04 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness competition for junk shops
.कबाड़ व्यापरियों के साथ बैठक करती नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा प्रवक्ता
करनाल। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की दिशा में आगे बढ़ते हुए कबाड़ व्यापारियों के साथ बैठक की। निर्णय लिया गया कि शहर में कबाड़ की दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर उनकी स्वच्छता प्रतियोगिता करवाई जाएगी। शीर्ष तीन दुकानदारों को नगर निगम फरवरी के प्रथम सप्ताह में सम्मानित करेगा। बैठक में बताया गया कि जो कबाड़ मार्केट में नहीं बिकता, निगम उसे खुद लेकर निस्तारण की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम आयुक्त ने शहर के 40 कबाड़ व्यापारियों को पांच आर (रिफ्यूज, रिड्यूज, रियूज, रिपर्पज, रिपेयर और रिसाइकिल) के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गहनों की पहचान जौहरी को होती है, उसी प्रकार कबाड़ व्यापारी भी अपने कार्य के माहिर हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यापारियों को कबाड़ी की जगह ज्वेलर्स कहकर सम्मान दिया। दुकानों के मानकीकरण, अग्नि सुरक्षा, कचरा पृथक्करण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत रूप चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों ने उपरोक्त सुधारों को लागू करने पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने अपनी दुकानों को स्वच्छ, व्यवस्थित और संगठित शॉप्स में बदलने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

कर्नल बीएस बिन्द्र ने शहर में पांच आर को लागू करने में व्यापारियों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य हो, वह नागरिक सहभागिता के बिना पूरा नहीं होता। उन्होंने व्यापारियों को पांच प्रकार के डस्टबिन और उनमें डाले जाने वाले कचरे की जानकारी दी। ट्रिगर मास्टर गुरदेव सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागने को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर कर्नल बीएस बिंद्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed