{"_id":"674a2aee260e410f370c79b4","slug":"cleanliness-campaign-launched-and-made-people-aware-karnal-news-c-18-1-knl1004-529871-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वच्छता अभियान चला लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वच्छता अभियान चला लोगों को किया जागरूक
Sat, 30 Nov 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम की ओर से शुक्रवार को वार्ड नंबर 6 के चांद सराय कॉलोनी इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें निगम कमिश्नर डॉ वैशाली शर्मा ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसमें समाजसेवी, भाजपा नेताओं, स्वच्छता स्वयंसेवकों की टीम व सफाई कर्मियों को शामिल किया गया था।
सुबह सात बजे शुरू किए गए अभियान के दौरान हुए स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि इस अभियान उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। हमें अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करता है। सुभाष चंद्र ने कहा कि सरकार के साथ स्वच्छता हमारी भी जिम्मेदारी है। यह हमारे स्वास्थ्य, हमारे पर्यावरण, और हमारे समाज के विकास के लिए आवश्यक है। लेकिन स्वच्छता केवल हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर काम करना होगा। निगमायुक्त डॉ वैशाली शर्मा ने कहा कि हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ही हम यहां एकत्र हुए हैं।
हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से काम करना होगा। शहर की जनसंख्या के हिसाब से सफाई कर्मी उतने नहीं हो सकते लेकिन हम सब अगर अपने आसपास सफाई रखेंगे तो अपना शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे ऊपर आ
विज्ञापन
सकता है।
इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन से पवन शर्मा , डीएमसी अशोक कुमार,भाजपा नेता सुनील गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिरसी,मनोज सैनी, भूपेंद्र सिंह,गोपी घारू, गुलशन जौहर, एसआई मनदीप, उषा सहित जनता शास्त्री व स्वच्छता टीम के अन्य लोग मौजूद रहे।
महिला दुकानदार को किया सम्मानित: चांद सराय में स्वच्छता अभियान के दौरान मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने एक महिला दुकानदार को अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखने पर बुके देकर सम्मानित किया। नगर निगम कमिश्नर डॉष वैशाली शर्मा ने भी महिला दुकानदार को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई।