{"_id":"662c4c42ad3416ff64009679","slug":"cleaning-workers-said-if-they-do-not-work-they-will-be-reprimanded-and-if-they-do-they-will-be-beaten-with-sticks-karnal-news-c-18-knl1008-376776-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सफाई कर्मी बोले, काम न करने पर फटकार, करने पर लठ की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सफाई कर्मी बोले, काम न करने पर फटकार, करने पर लठ की मार
Sat, 27 Apr 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। यदि गांव में सफाई कर्मचारी काम नहीं करता तो उसे सरपंच की ओर से फटकार पड़ती है। यदि काम करता है तो लोगों से लठ की मार पड़ती है। यह शब्द कहकर खंड कुंजपुरा के सैय्यद छपरा गांव से आए सफाई कर्मी शुक्रवार को रो पड़े, उन्होंने सफाई के दौरान मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी दोपहर एक बजे सेक्टर 12 फव्वारा पार्क में एकत्र हुए। वहां से उन्होंने लघु सचिवालय की ओर कूच किया। कर्मचारियों व सर्व कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल न्याय के लिए एएसपी प्रबीना पी से मिला। एएसपी ने उन्हें जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शिकायत डीएसपी को मार्क की। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के प्रधान जोगिंद्र, खंड कुंजपुरा प्रधान कपिल, सर्व कर्मचारी संघ से जिला सुशील गुज्जर, जगपाल राणा, ओपी माटा मौजूद रहे।