फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clean Survey: If negligence is shown, the agency will be penalized

स्वच्छ सर्वेक्षण : लापरवाही बरती तो एजेंसी पर लगेगी पेनल्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clean Survey: If negligence is shown, the agency will be penalized
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक को संबोधित करती नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को निगम कार्यालय सभागार में अधिकारियों और सुगम स्वच्छता एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि लापरवाही हुई तो पेनल्टी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों का मंत्रालय की टीम आगामी सप्ताह में कभी भी शहर का दौरा कर सकती है। निगमायुक्त ने सुगम स्वच्छता एजेंसी को कहा कि घर-घर से कचरा उठान के दौरान गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। अगर इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित एजेंसी पर पेनल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि टिप्पर के साथ चलने वाला हेल्पर हर घर से अलग-अलग कचरा एकत्र करें। सभी टिप्परों पर नीला और हरा रंग स्पष्ट रूप से अंकित हो तथा उनके पीछे लाल, काला और पीला डस्टबिन लगा होना जरूरी है। चालक और हेल्पर वर्दी में हों और वाहन ओवरलोड न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त को प्रत्येक जोन का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक और जोन इंचार्ज को गहन निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार सहित निगम अभियंता, सफाई शाखा के कर्मचारी और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की टीम मौजूद रही।

पार्कों और शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर
निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए कि शहर के सभी पार्क साफ-सुथरे और व्यवस्थित रहें। पार्कों में साइन बोर्ड लगाए जाएं और सेंट्रल वर्ज पर लगे पेड़-पौधों की नियमित देखभाल हो। जिन डिवाइडरों पर पेंट की आवश्यकता है, वहां तुरंत कार्य करवाया जाए। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट का समयबद्ध उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed