फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Claims of strictness... yet black curtains remain on vehicles, and Bullet crackers are blaring at intersections.

Karnal News: सख्ती के दावा... फिर भी गाड़ियों पर पड़े काले पर्दे, चौक चौराहों पर बज रहा बुलेट का पटाखा

Sun, 01 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Claims of strictness... yet black curtains remain on vehicles, and Bullet crackers are blaring at intersections.
सिविल लाइन थाने में खड़ी काली फिलम लगी हुई कार । संवाद
जगदीप
विज्ञापन

करनाल। शहर सहित जिलेभर में यातायात नियमों के पालन के लिए पुलिस सख्ती बरतने का दावा कर रही है लेकिन धरातल पर असर कम ही दिख रहा है। शहर की सड़कों पर नियमों की अनदेखी जारी है। गाड़ियां शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलाई जा रही हैं। बुलेट बाइकों में अवैध साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकाली जा रही है।
जनवरी माह में करनाल पुलिस ने 15 से ज्यादा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों को जब्त कर चुकी है। काली फिल्म लगी गाड़ी का चालान भी 10 हजार से 70 हजार रुपये तक किया गया है। मुख्य तौर पर सिविल लाइन थाने में ऐसे कई जब्त गाडि़यां खड़ी हैं। यातायात एवं हाईवे थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि काली फिल्म सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। इससे वाहन के अंदर की गतिविधियां नजर नहीं आतीं, जिससे अपराध की आशंका बढ़ जाती है। बुलेट के पटाखे जैसी तेज आवाज से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैलता है, बल्कि बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भी परेशानी होती है। पुलिस की ओर से स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कार्रवाई और तेज की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

---ऐसे बढ़ जाती है चालान की रकम
सिविल लाइन थाना के प्रभारी रामलाल का कहना है कि गाड़ी का काली फिल्म का 10 हजार रुपये का चालान होता है। 10 हजार प्रेशर हॉर्न, नशे में ड्राइविंग 10 हजार, प्रदूषण 10 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार, गलत लेन में ड्राइविंग, जेब्रा क्रॉसिंग पार करना, लाल बत्ती पार करना, तेज रफ्तार सहित अन्य कई कानूनों का उल्लंघन करने पर चालान की रकम बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन माह में हुए चालान
माह : ऑवरस्पीड : बिना हेलमेट : नशे में ड्राइविंग : बिना आरसी : बिना लाइसेंस : बिना नंबर प्लेट : बिना सीट बेल्ट : तीन सवारी
अक्तूबर : 10747 :11283 : 82 : 192 : 72 : 413 : 7 : 101
नवंबर : 10274 :11807 : 80 : 112 : 131 : 296 : 6 : 158
दिसंबर : 7405 :14212 :112 : 312 : 147 : 575 : 12 : 177
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed