फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City's cleanliness and development priority

Karnal News: शहर की स्वच्छता और विकास प्राथमिकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
City's cleanliness and development priority
नगर निगम के नए आयुक्त नीरज कादियान ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम के नए आयुक्त आईएएस नीरज कादियान ने मंगलवार को निगमायुक्त और जिला नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यालय का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता, तीव्रगति से विकास कार्य और संपत्ति आईडी में आने वाली सभी तरह की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नए निगमायुक्त नीरज कादियान 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त -सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, उप मंडलाधीश नरवाना व नारायणगढ़ तथा प्रशिक्षणाधीन सहायक आयुक्त करनाल के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खास फोकस विकास कार्यों पर रहेगा, वह समयबद्ध तरीके से पूर्ण हों। इसके साथ ही संपत्ति आईडी की जो भी छोटी बड़ी समस्याएं हैं, उनका भी प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगमायुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed