फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City bus, service, Kaithal

कैथल में सिटी बस सेवा की मांग अधूरी

Sat, 15 Feb 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 15 Feb 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
City bus, service, Kaithal
दस सालों से विद्यार्थी, कर्मचारी, मजूदर और आम आदमी शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने के मांग कर रहा है। लोगों की इस मांग पर न तो सरकार और न ही किसी राजनीतिक दल ने कोई दिलचस्पी दिखाई है। राजनेता चुनावों के समय घर-घर प्रचार करने पहुंचे, लेकिन किया कुछ भी नहीं।
विज्ञापन


जिलेभर से 20 हजार छात्र-छात्राएं प्रतिदिन गांवों से शहर के शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। शहर में सिटी बस सेवा न होने के कारण विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों की बस अड्डे से 2 से 3 किलोमीटर की दूरी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूलते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार कक्कड़ ने बताया कि विभिन्न गांवों से लगभग 150 विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विद्यार्थियों के बस पास भी है, लेकिन स्कूल से नए बस स्टैंड तक जाने के लिए प्रतिदिन विद्यार्थियों को ऑटो से आने-जाने में 20 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। काफी विद्यार्थी गरीब तबके से हैं। विद्यार्थी बस स्टैंड से पांच किलोमीटर का सफर पैदल तय करके स्कूल पहुंचते हैं।

विकास गुगलानी ने कहा कि कर्मचारी, आम आदमी और विद्यार्थियों के लिए सिटी बस सेवा बहुत अनिवार्य है। जिले में जो विद्यार्थी राजकीय कॉलेज, एसीटीएम कॉलेज, एनआईआईएलएम यूनिवसिर्टी में पढ़ते हैं, उन्हें सुविधा जरूरी मिलनी चाहिए।

विकास कुमार गांधी ने कहा कि ऑटो चालकों ने थोड़ी-थोड़ी दूरी के लिए किराये बहुत ज्यादा फिक्स कर रखे हैं। ऑटो में एक बार बैठकर उतरने के भी दस रुपये वसूले जा रहे है। इससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

धर्मपाल प्रजापति पेंटर ने कहा कि  जिले में सिटी बस सेवा की मांग करीब 10 वर्षों से चली आ रही है। सिटी बस सेवा नहीं होने के कारण शहरवासियों के साथ-साथ अन्य लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


अध्यापक विजय कुमार चावला ने कहा कि अगर शहर में सिटी बस सेवा आरंभ हो जाती है, जो जिले के करीब हजारों लोगों को प्रतिदिन आने-जाने में लाभ होगा और सरकार को राजस्व भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed