फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City, Assandh and Nissing caught maximum electricity in the raid

Karnal News: छापे में शहर, असंध और निसिंग में पकड़ी सबसे ज्यादा बिजली चाेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
City, Assandh and Nissing caught maximum electricity in the raid
- बिजली निगम ने 13 घंटे में 1087 कनेक्शनों की जांच की, 20.64 लाख रुपये का वसूला जुर्माना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बिजली निगम ने छापामारी में करनाल शहर, असंध और निसिंग में बुधवार को सबसे ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी। इन क्षेत्रों में ही पिछले अभियान के दौरान भी उपभोक्ता कुंडी मारकर चोरी की बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े थे। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक चले सभी अभियानों में सबसे ज्यादा बिजली चाेरी असंध और निसिंग क्षेत्र में ही पकड़ी गई है। बिजली निगम के लगातार छापों और जुर्माने की कार्रवाई के बावजूद इन क्षेत्रों में कुछ उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बिजली निगम ने बुधवार सुबह पांच बजे से अभियान की शुरुआत की और यह शाम छह बजे तक चला। इस दौरान एक्सईएन सिटी, एक्सईएन-1, एक्सईएन-2 और एक्सईएन असंध में बंटे पूरे जिले में 13 घंटे तक चले अभियान में 1087 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। जांच किए गए कनेक्शनों में से 95 पर बिजली चोरी करते पाई गई। यह कुल कनेक्शन का 8.7 प्रतिशत रहा। इन कनेक्शनों में मीटर से पहले कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया। इन उपभोक्ताओं पर 20.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


- कहां कितनी बिजली चोरी पकड़ी

क्षेत्र पकड़ी गई चोरी
एक्सईएन सिटी (करनाल शहर) 27
एक्सईएन-1 (तरावड़ी, इंद्री, बांसो आदि) 21
एक्सईएन-2 (घरौंडा, मूनक आदि) 17
असंध (असंध, निसिंग) 30

- दर्ज होगी एफआईआर

बिजली चाेरी करते पकड़े गए सभी 95 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में बिजली निगम की ओर से बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को शिकायत दी जाएगी।

बिजली निगम की 38 टीमों ने 13 घंटे तक अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान में 38 पुलिसकर्मियों की टीम का भी सहयोग लिया गया। इन कनेक्शन पर 193 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए यह अभियान आगे भी जा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कशिश मान, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed