{"_id":"57ffd85d4f1c1b1a5428de71","slug":"cinema-is-very-useful-for-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सुधार में सिनेमा का बड़ा योगदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सुधार में सिनेमा का बड़ा योगदान
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा वीरवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष रश्मि सिंह ने की। कार्यशाला के पहले दिन फिल्म जगत में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता रवि चौहान ने मुख्या वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यशाला में हैदराबाद के मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय के प्रो. मोहम्मद फरियाद व नीलोखेड़ी स्थित कृषि मंत्रालय के अंतर्गत ईईआई से प्रो. सत्यकाम मलिक ने भी विद्यार्थियों के साथ विचार सांझा किए। मुख्य वक्ता व कार्यवाहक प्राचार्य सीवी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभिनेता रवि चौहान ने विद्यार्थियों को हरियाणवीं सिनेमा से अवगत कराया। उन्होंने सिनेमा की बारिकियों से परिचित कराते हुए कहा कि संघर्ष, संयम और परिश्रम के बल पर ही सिनेमा जगत में स्वयं की पहचान बनाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि समाजिक सुधार में सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है। संजीदा फिल्मकार अपनी फिल्म के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभिनेता को अपने हर किरदार में ढलने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सिनेमा जगत से संबंधित प्रश्नो का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। प्रो. सत्यकाम मलिक ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन को कामयाबी का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि हर क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए समय प्रबंधन जरुरी है।
उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन के साथ हर कार्य को लगन, निष्ठा, इमानदारी व रूचि लेकर करना चाहिए। वहीं प्रो. मोहम्मद फरियाद ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के संसार में अपनी निजी जानकारियों को ध्यान पूर्वक प्रेषित करना चाहिए। विभागाध्यक्षा रश्मि सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के अंतिम दिन लेखन कला के विशेष टिप्स देंगे व आईएमसीएमटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रो. रोमा सिंह और प्रो. मधुदीप सिंह संचार कौशल विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी। इस अवसर पर प्रो. दिनेश गुप्ता, प्रो. संदीप सैनी, सुरेंद्र रमन, तंजुम कांबोज व प्रो. बलवान सिंह मौजूद रहे।