{"_id":"f34b2dbfcbff7a352f63ab60e9e86b65","slug":"cime","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
कैथल
Updated Thu, 06 Feb 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने विधवा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया थाना चीका के तहत एक गांव में महिला के परिजन तीन फरवरी को शादी समारोह में गए थे। बिजली का काम करने वाले एक युवक दीवार फांदकर विधवा के मकान में घुस गया तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच एएसआई सुनीता रानी ने करते हुए पंजाब के जिला पटियाला के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दहेज के लिए मारपीट व धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के हड़पे गए सामान की बरामदगी के लिए आरोपी का न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता आरएल खटकड़ ने बताया सिरटा रोड वासी युवती की शादी 14 दिसंबर, 2005 को महादेव कॉलोनी के व्यक्ति के साथ हुई थी। ससुराल वाले विवाहिता से मारपीट करते थे। मामले की जांच शहर पुलिस के सब इंस्पेक्टर बीरबल ने करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया।