फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cidhav village near the car to rob five accused arrested, sent to jail, Karnal

गांव चिड़ाव के पास कार लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Sun, 26 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 26 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

गांव चिड़ाव के पास बीच रास्ते में बाइक लगाकर कार लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


28 दिसंबर की रात को पांच अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर अपनी बाइक को चिड़ाव गांव के अड्डे पर सड़क के बीच में खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया और जब वहां एक कार आकर रुकी तो उन्होंने ड्राईवर को कार से जबरदस्ती उतार दिया और उसकी कार छीन ली व वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसपी ने इसकी जांच सीआईए टू टीम को दी थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम पिछले काफी दिनों से इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी। इसी दौरान 22 फरवरी को करनाल पुलिस को कुरुक्षेत्र पुलिस और अंबाला पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि उन्होंने कुछ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों ने करनाल जिले की भी कुछ आपराधिक घटनाओं में शामिल होने बारे कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीआईए टू की टीम ने कुरुक्षेत्र जेल से आरोपी विकास उर्फ नन्हा वासी राहडा असंध और अंबाला से आरोपी दीपक उर्फ दीपु, रामपाल वासी सुखा, जितेंद्र, कर्मबीर उर्फ जोनी सभी वासी गांव राहड़ा जिला करनाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया व दिनांक 23 फरवरी 2017 को अदालत के सामने पेश कर दो दिन को रिमांड हासिल किया । पुलिस ने आरोपियों को 23 फरवरी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था।


रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात के समय प्रयोग की गई दोनों मोटर साइकिल बरामद की गई। गांव चिड़ाव से छीनी गई कार के विषय में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह लालडू से गुजर रहे थे और वहां पर लालडू पुलिस की नाकाबंदी करके चेकिंग कर रही थी, जिससे घबराकर उन्होंने उस गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गए थे। जो गाड़ी लालडू पुलिस के कब्जे में है। करनाल पुलिस द्वारा बहुत जल्द वह कार पंजाब पुलिस से कानून विधि द्वारा करनाल लाई जाएगी। रिमांड के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed