फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chirag Yojana: Due to lateness, the lamp of the house will lag behind in studies

चिराग योजना : लेटलतीफी के कारण पढ़ाई में पिछड़ेंगे घर के चिराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana: Due to lateness, the lamp of the house will lag behind in studies

विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार की चिराग योजना के तहत विद्यार्थियों के दाखिले कराने में हुई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही अब बच्चों पर भारी पड़ रही है। इस माह के अंत तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। जब बच्चे स्कूल जाना शुरू होंगे, तब तक नया सत्र शुरू हुए दो माह बीत चुके होंगे और अगले माह जून में गर्मी की छुट्टियां पड़ जाएंगी। ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा न होने के विद्यार्थी पढ़ाई में पिछड़ेंगे।

हालात यह है कि नए शुरू हुए सत्र के इस शुरुआती 35 दिनों में कक्षाओं का करीब 15 प्रतिशत पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाया जा चुका है। वहीं जब तक विद्यार्थी दाखिला लेकर स्कूल पहुंचेंगे तब तक 10 प्रतिशत तक सिलेबस और पढ़ाया जा चुका होगा। इसके बाद गर्मी की छुट्टियां हो जाएंगी। ऐसे में इस योजना के तहत नए स्कूल में दाखिले होने वाले विद्यार्थी छुट्टियों के दौरान गृह कार्य भी पूरा नहीं कर पाएंगे। योजना को लागू करने में हुई देरी से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावक एकता संघ के प्रधान दिनेश नरूला और एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि देरी से स्कूलों मनमर्जी करने का अवसर दिया है। वहीं इसके पात्र विद्यार्थी भी योजना के लाभ से अछूते रहेंगे। क्योंकि ज्यादातर स्कूलों ने योजना के तहत विद्यार्थियों को पढ़ने पर सहमति ही नहीं जताई है। उधर, प्रदेश की स्थिति पर नजर डालें तो महज 216 स्कूलों ने दाखिले के लिए सहमति जताई है। जबकि प्रदेश के 10117 स्कूलों ने इसके लिए कोई रूचि नहीं दिखाई। यह हालात भी तब हैं, जब योजना के तहत दाखिल होने वाले विद्यार्थियों की फीस का भुगतान प्रदेश सरकार की ओर से किया जाना है। ब्यूरो
विज्ञापन






पिछला भुगतान न होने का बनाया बहाना

जनवरी माह में प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों से चिराग योजना के तहत दाखिला देने के लिए सहमति मांगी गई थी। इस दौरान स्कूलों को अपनी यहां कक्षानुसार सीटों का विवरण देना था। लेकिन करनाल से केवल दो स्कूलों ने ही विवरण दिया। यहां भी केवल 45 सीटों पर दाखिला हो सकेगा। विवरण न देने के पीछे जब प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से पूछा तो अध्यक्ष सत्यवान ने बताया कि 134ए के तहत पढ़ाए बच्चों का भी सरकार की ओर से भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए इस बार कई स्कूलों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन






दाखिले के लिए 12 मई तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

12 मई तक विद्यार्थी दाखिले के लिए स्कूल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 13 मई को स्कूलों में ड्रा निकलेगा। दाखिला प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। शेड्यूल जारी करने में हुई देरी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। -राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed