{"_id":"68a8b99493e82ced2a05c964","slug":"children-of-shriram-global-school-topped-the-group-singing-competition-karnal-news-c-18-knl1008-721110-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सामूहिक गान प्रतियोगिता में श्रीराम ग्लोबल विद्यालय के बच्चे रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सामूहिक गान प्रतियोगिता में श्रीराम ग्लोबल विद्यालय के बच्चे रहे अव्वल
Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
1002 भाविप कृष्ण शाखा की सामूहिक गान प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा ने कराई राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा की ओर से सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत शुक्रवार को सनातन धर्म मंदिर में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें श्रीराम ग्लोबल विद्यालय को विद्यार्थियों की टीम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम से हुआ। मंच संचालन का दायित्व ममता चंद्रबाबू ने संभाला, जिसमें शाखा सचिव सोनिया मेहता का भी सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में सुर संगीत कला मंच से सतीश मिड्ढा और अजय किशोर शामिल रहे। उन्होंने अपनी संगीत विशेषज्ञता से प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। शाखा अध्यक्ष अनिल मदान की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिंदी और संस्कृति से ओतप्रोत गीतों को स्वर प्रदान किया। परिषद के जिला समन्वयक अशोक महेंद्रु मौजूदगी में पूर्व प्रधान राज बजाज और पूर्व प्रधान राकेश हंस ने संचालन में भूमिका निभाई। शाखा संरक्षक प्रो.जोगिंदर मदान ने भारत विकास परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। परिणाम की घोषणा में प्रथम पुरस्कार की श्री राम ग्लोबल विद्यालय की टीम को तो द्वितीय श्रेणी में दिल्ली पब्लिक विद्यालय के बच्चों की टीम रही। निर्मल धाम विद्यालय की टीम तृतीय श्रेणी में रही। सभी प्रतिभागियों को स्मृति -चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख ममता चंद्रबाबू, सुमन अरोड़ा, रीटा मदान और रजनी अरोड़ा, राज अरोड़ा, साक्षी सलूजा, संजय सलूजा और बलविंदर चावला ने योगदान दिया। सचिव सोनिया मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन