फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Children and pregnant women will be vaccinated from today

Karnal News: आज से बच्चों और गर्भवतियों का होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Children and pregnant women will be vaccinated from today
- स्वास्थ्य विभाग चलाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन


- जिले में लगाए जाएंगे 187 शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो से सात सितंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष टीकाकरण सप्ताह का उद्देश्य सभी छूटे हुए और ड्रॉपआउट बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना है। इसके साथ ही गर्भवतियों को भी इसमें कवर किया जाएगा।
उप-सिविल सर्जन डॉ. नीलम ने बताया कि टीकाकरण अभियान में ड्रॉपआउट व छूटे हुए 0 से 5 वर्ष तक के 2007 बच्चों व 226 गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 187 विशेष शिविर निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी वर्कर, शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रहेगी। अभियान में विशेष रूप से हाई रिस्क एरिया में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में लगेंगे 27 प्रकार के टीके
डॉ. अभय अग्रवाल ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 27 प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। इनमें जन्म के समय लगने वाले तीन, जन्म के डेढ़ माह बाद पांच, ढाई माह बाद तीन, साढ़े तीन माह बाद पांच, नौ माह बाद पांच, एक साल बाद पांच व पांच के बाद एक टीकाकरण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed