फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister's flying squad raids cooperative society, records seized

Karnal News: सहकारी समिति में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, रिकॉर्ड जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids cooperative society, records seized
- तीन घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड, हाजिरी रजिस्टर में समिति के शाखा प्रबंधक की कार्यालय में उपस्थिति मिली कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/मूनक। बड़ौता गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सहकारी समिति में छापा मारा। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में समिति का रिकॉर्ड खंगाला और जब्त किया गया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर में समिति शाखा प्रबंधक की मौजूदगी कम पाई गई। टीम ने खाद, बीज और दवाओं का रिकॉर्ड जब्त किया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बुधवार को बड़ौता गांव स्थित सहकारी ऋण एवं सेवा समिति लिमिटेड में पहुंचा। सबसे पहले कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर जांचा गया, जिसमें उनकी उपस्थिति कम मिली। यही नहीं समिति के शाखा प्रबंधक सोहनलाल की उपस्थिति तक कम पाई गई। लोगों का आरोप था कि सरकारी समिति सभी दिन नहीं खुलती है, जिस पर शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई, हालांकि टीम जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आई। इसके बाद टीम ने दवाओं का रिकाॅर्ड जांचा।
विज्ञापन

इसके साथ ही खाद और बीज का रिकाॅर्ड भी निकलवाया गया और उसकी जांच की गई। इसके साथ ही रिकाॅर्ड जब्त कर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम अपने साथ ले गई। जिसकी गहनता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप, समय से नहीं मिलता खाद-बीज
सहकारी समिति शाखा प्रबंधक पर बडौता, दादूपुर समेत तीन ब्लॉकों का चार्ज है। लोगों की शिकायत है कि समिति अधिकतर समय बंद रहती है। ऐसे में किसानों को खाद और बीज समय से उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसी शिकायत पर टीम ने समिति में छापा मारा। यह शिकायत मौके पर सही भी पाई गई। टीम ने मौके पर यह भी पाया है कि सुरक्षा की दृष्टि से समिति सही जगह पर नहीं है। खेतों के पास होने से नमी के कारण खाद, बीज और दवाओं के खराब होने का खतरा है।
समिति के अंदर से खाद, बीज और दवाओं के कुछ रिकाॅर्ड जांच को लिए गए हैं। इनकी पड़ताल की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जोगिंदर सिंह, इंचार्ज, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed