{"_id":"641e19c5000095eb00031c74","slug":"chief-ministers-flying-squad-found-missing-officers-and-employees-karnal-news-c-18-knl1031-70332-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को नदारद मिले अधिकारी-कर्मचारी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को नदारद मिले अधिकारी-कर्मचारी मिले
Sat, 25 Mar 2023 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को नगरपालिका में छापेमारी की। इस दौरान नपा कर्मचारी नदारद पाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं से रुपये ऐंठने का मामला भी सामने आया। पूरा दिन टीम ने नगरपालिका के दस्तावेजों को खांगला।
सुबह नौ बजे सीएम उड़नदस्ता नगरपालिका कार्यालय में पहुंना। उस समय अधिकतर अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। नगरपालिका के गेट पर टीम का एक कर्मचारी बैठा, जो नगरपालिका में काम के लिए पहुंचे लोगों से जानकारी हासिल करता रहा। टीम ने एनडीसी, विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था के साथ लाइट की व्यवस्था की भी जांच की। पूरा दिन जांच चलने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सांसें फूली रहीं।
नगरपालिका के 22 अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह नदारद पाए गए । टीम के अधिकारियों के अनुसार जो खामियां पाई गई हैं, उसके बारे में विभागीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। डीएसपी अजीत तोमर ने बताया कि शुक्रवार को नगरपालिका में छापामारी की गई, जिसमें कई खामियां सामने आई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं से रुपये लेने का मामला भी आया, इसकी जांच के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
घरौंडा वार्ड नंबर-11 एवं 15 की रहने वाली बिमला, निर्मल एवं अनीता ने बताया कि नगरपालिका का कर्मचारी होने का दावा करने वाले एक युवक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें लोन दिलवाने के लिए 15 हजार रुपये ऐंठने की बात बताई। महिलाओं ने बताया कि सात माह पहले रुपये लिए गए थे, फिर लोन नहीं मिला। इस बारे में कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री उड़नदस्दे ने महिलाओं के बयान दर्ज किए।
बाक्स
सफाई कर्मचारियों की भी की जांच
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी अजीत तोमर ने सफाई कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड खंगाला और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर हाजिरी चेक की। सफाई कर्मचारियों से वर्दी, पहचान पत्र एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों को वर्दी, पहचान पत्र एवं अन्य सुविधाएं नहीं देने की बात बताई गई।