फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister inaugurated Nari Niketan Bhawan

Karnal News: मुख्यमंत्री ने नारी निकेतन भवन का किया उद्घाटन

Sun, 26 Nov 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 26 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated Nari Niketan Bhawan
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए जा रहे 6.54 करोड़ रुपये की लागत वाले राजकीय उत्तर रक्षा गृह (नारी निकेतन) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां साढ़े छह एकड़ भूमि पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें ये भवन तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन कर दिया गया है। नारी निकेतन में असहाय महिलाओं को सरकारी आश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल भी बनाया जाएगा। एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी होगा, जिसकी आय से यहां की व्यवस्थाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन




बताया गया कि 2142.40 वर्ग मीटर में बनी इस राजकीय उत्तर रक्षा गृह (नारी निकेतन), करनाल की इमारत में ग्राउंड फ्लोर समेत कुल चार फ्लोर हैं। इसमें परामर्श कक्ष, तीन डोरमैट्री, डाइनिंग रूम, किचन, लाइब्रेरी, दो क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, प्रशिक्षण कक्ष, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय कक्ष, इलाज के लिए पैरामेडिकल कक्ष तथा शारीरिक व मानसिक रूप से निशक्त महिलाओं की सुविधा हेतु लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ-साथ स्टॉफ के लिए पांच कक्ष, विजिटर रूम, स्टोर रूम, महिला शौचालयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी डॉ.वैशाली शर्मा, डीपीओ राजबाला मोर, डीसीपीओ रीना फोगाट, नारी निकेतन की अधीक्षक संध्या व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
--



कर्णनगरी में हरियाणा का इकलौता नारी निकेतन

कर्णनगरी में राजकीय उत्तर रक्षा गृह करनाल (नारी निकेतन) वर्ष 1982 से संचालित है। ये पूरे हरियाणा में इकलौता है, जो 18 वर्ष से ऊपर की बेसहारा महिलाओं के लिए है। वर्तमान समय में संस्था में 25 महिलाएं व लड़कियां रह रही हैं, जिसमें से चार बांग्लादेश की रहने वाली हैं। दो लड़कियां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जो कोर्ट के आदेश अनुसार यहां हैं। नौ महिलाएं दिव्यांग हैं। दो महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट के आदेशों के तहत हैं और छह गुमशुदा महिलाएं रह रही हैं।



---
फोटो-185

सीएम ने पालकी साहिब के समथ टेका माथा
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को श्री गुरुनानक देव जी की जयंती से पहले निकाले जा रहे नगर कीर्तन में शामिल होकर पालकी साहिब के समक्ष माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख व समृद्धि की कामना की। गुरुनानक देव जी की मेहर पूरे प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हरियाणा दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करे।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें श्री गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर डेरा कार सेवा से बाबा सुक्खा सिंह जी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सिरोपा भेंट किया गया।

--
फोटो- 179

बेटियों के विवाह पर दिया आशीर्वाद
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल के बुढाखेड़ा स्थित भारती निवास पहुंचकर आरएसएस कार्यकर्ता पंकज भारती की बेटी व भतीजी के विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही सेक्टर 13 स्थित मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद के निवास स्थान पर पहुंचे और उनकी बेटी देवना व दामाद सुमन्यु की रिंग सेरेमनी के लिए बधाई दी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed