{"_id":"6500d2faafafa1660a046f29","slug":"chief-minister-congress-high-command-will-decide-selja-karnal-news-c-18-knl1008-217653-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान करेगा तय : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान करेगा तय : सैलजा
विज्ञापन
- जन मिलन कार्यक्रम में न पहुंचने पर बोलीं, लोगों को देखना चाहिए कि वह सबको साथ लेकर चल रहे या नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को करनाल में असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी के निवास पर पहुंची। उन्होंने जन मिलन कार्यक्रम में नहीं आने के सवाल पर कहा कि ये लोगों को देखना चाहिए कि वह सबको साथ लेकर चल रहे हैं या नहीं। सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के नेतृत्व में काम करें और जल्द संगठन तैयार हो। एक सवाल के जवाब में कहा कि ये तो कांग्रेस हाईकमान तय करेगा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री किसको बनाया जाए।
जन मिलन कार्यक्रम से नदारद रहने के बावजूद उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक है, कोई गुटबाजी नहीं है। कई तरह की बातें हमारी भी सामने आई हैं, हमने उन सभी बातों को हाईकमान के संज्ञान में डाला है और भविष्य में इस तरह का मामला न हो इसको लेकर भी ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, ललित बुटाना, कंवरजीत सिंह प्रिंस, सरदार इंद्रजीत सिंह गोराया, सुरेश यूनिसपुर, राजेंद्र बल्ला, राजेश चौधरी, सुरजीत राणा, जितेंद्र चोपड़ा, भूपेंद्र लाठर, जंगला राम, जीतराम कश्यप, गोपाल कृष्ण सहोता, अरुण पंजाबी, मुनीश परवेज राणा, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट सुनील बस्ताडा आदि मौजूद रहे।