{"_id":"69cc16612a2f8c96e6012e47","slug":"cheers-for-shri-ram-and-veer-bajrangi-echoed-in-karnanagari-karnal-news-c-18-knl1018-876902-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्णनगरी में गूंजे श्रीराम और वीर बजरंगी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्णनगरी में गूंजे श्रीराम और वीर बजरंगी के जयकारे
Wed, 01 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नवयुवक मां भगवती जागरण सभा की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में भोले बाबा की झांकी दिखते गौरव महा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नवयुवक मां भगवती जागरण सभा की ओर से कुंजपुरा रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर से गाजे बाजे के साथ हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विशाल हनुमान और भोले बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर सभा के सदस्य श्रद्धालुओं संग भजनों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारे गूंजे।
कुंजपुरा रोड से निकाली गई शोभायात्रा माडल टाउन की विभिन्न सड़कों से होते हुए सेक्टर-12 में विश्राम लिया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। एक अप्रैल बुधवार को सेक्टर-12 के संडे बाजार में सुंदर कांड का पाठ, संकीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। शाम 4 बजे पंडित मोहित शुक्ला सुंदर कांड का पाठ करेंगे और शाम 7 बजे से होने वाले संकीर्तन में विशाल शैली पटियाला, गौरव शान कुरुक्षेत्र और तनु श्रीर हिसार अपने भजनों के माध्यम से हनुमान जी की महिमा का गुणगान करेंगे। रात 12 बजे बाला जी का केक काट कर और आतिशबाजी करके जन्माेत्सव मनाया जाएगा।